2020 में सबसे ज्यादा अपराध, देवभूमि में पहली बार 20 हजार का आंकड़ा पार कर गया क्राइम


देवभूमि में पहली बार 20 हजार का आंकड़ा पार कर गया क्राइम, आईपीसी की धारा के तहत 14798 मामले दर्ज

देवभूमि में सालाना दर्ज किए जाने वाले आपाराधिक मामलों का ग्राफ पहली बार 20 हजार के आंकड़े को पार कर गया है। प्रदेश में 2020 में विभिन्न श्रेणियों के तहत दर्ज मामलों की संख्या 20630 रही है। 2014 से 2017 तक प्रदेश में आपराधिक मामलों की संख्या 17 हजार से अधिक रही थी, जबकि 2018 और 2019 में यह आंकड़ा 19 हजार को पार कर गया था। आंकड़े बताते हैं कि बीते दस साल के दौरान केवल दो बार सालाना दर्ज किए गए जाने वाले अपराधों की संख्या 16 हजार से कम रही। 2012 में 15937 और 2013 में 15733 मामले सामने आए। 2014 में प्रदेश में 17122 आपराधिक मामले दर्ज किए गए, तो 2015 में यह आंकड़ा कुछ बढ़कर 17221 पर पहुंच गया, जबकि 2016 में प्रदेश में 17249 क्राइम के मामले सामने आए थे, तो 2017 में यह ग्राफ बढ़कर 17799 तक जा पहुंचा। 2018 में प्रदेश में कुल 19594 मामले दर्ज किए गए, जबकि 2019 में अपराधों का ग्राफ 19924 रहा, जबकि 2020 में यह आंकड़ा पहली बार 20 हजार को पार कर 20630 तक जा पहुंचा। 2020 के कुल 20630 मामलों में से आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत 14798 तो स्पेशल लॉ के अंर्तगत कुल 5832 मामले दर्ज किए गए।

आंकड़े बताते हैं कि बीते साल प्रदेश में मर्डर के 91, हत्या के प्रयास के 71, रेप के 332, किडनैपिंग के 344, बर्गलरी के 275, चोरी के 347, रोबरी के आठ, डकैती के दो, एक्साइज एक्ट के 2819, एससी-एसटी एक्ट के 222, महिलाओं के खिलाफ वारदातों के कुल 800 से ज्यादा मामले प्रदेश में सामने आए। आंकड़े बताते हैं कि बीते साल प्रदेश में कुल 2236 सड़क दुर्घटनाएं पेश आईं। बीते दस सार्ल में चार बार प्रदेश में विभिन्न श्रेणियों में दर्ज अपराधों की संख्या का मामला 18 हजार के पार जा चुका है। वहीं, बीते चार साल में प्रदेश में मर्डर का आंकड़ा तीन बार 90 के पार गया है। 2006 में क्राइम की कुल 18096 वारदातें सामने आई थी, तो 2011 में यह आंकड़ा 18875 रहा था।    (एचडीएम)

प्रदेश में सालाना दर्ज केस

2006-18096, 2007-17887, 2008-18043, 2009-17418, 2010-16809, 2011-18875, 2012-15937, 2013-15733, 2014-17122, 2015-17221, 2016-17249, 2017-17799, 2018-19594, 2019-19924, 2020-20630

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box