कांगड़ा जिले में स्थित पौंग बांध की झील में प्रवासी पक्षियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद सरकार अलर्ट पर है। मर चुके परिंदों को तलाशने और उन्हें सुपुर्द-ए-खाक करने के लिए पशुपालन विभाग ने 18 रेपिड टीमों का गठन करके निगरानी शुरू कर दी है। साथ ही शुक्रवार को दो दिन के प्रवास पर धर्मशाला पहुंच रहे CM जयराम ठाकुर खुद ताजा स्थिति के बारे में जानेंगे।
दरअसल, वैश्विक महामारी कोरोना के बाद हिमाचल प्रदेश में बर्ड फ्लू की बीमारी से निपटने की जिम्मेदारी अब पशुपालन विभाग को सौंपी गई है। जिला कांगड़ा में पशुपालन विभाग ने 18 रेपिड टीमों का गठन कर निगरानी शुरू कर दी है। हर टीम में 4 सदस्य क्षेत्र में पूरी नजर रखेंगे और पौंग बांध स्थित वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में विदेशी परिंदों का बर्ड फ्लू के कारण जान गंवा रहे पक्षियों का प्रोटोकॉल के मुताबिक निपटान में जुट गए हैं।
उधर, प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शुक्रवार को दो दिन के धर्मशाला दौरे पर आ रहे हैं। यहां वह प्रशासन के साथ बर्ड फ्लू की स्थिति और तैयारियों को लेकर बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसमें का रिव्यू करके रिपोर्ट तैयार केंद्र सरकार को भेजी जाएगी। हालांकि राज्य में पंचायती राज चुनाव के लिए शेड्यूल लगा हुआ है। ऐसे में अगर चुनाव आयोग मंजूरी देता है तो ठाकुर पौंग झील क्षेत्र का भी दौरा कर सकते हैं।
जालंधर लैब की रिपोर्ट का है इंतजार
पशुपालन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. संजीव कुमार धीमान ने कहा है कि आसपास के इलाकों से कुल 119 मुर्गियों के सैंपल जालंधर लैब में भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट आने का इंतजार है। साथ ही डिप्टी डायरेक्टर का कहना है कि अगर इनमें से कोई रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो विभाग की स्पेशल टास्क फोर्स पूरी तरह मुस्तैद है। उनके वैज्ञानिक आधार पर निपटान के साथ ही कॉमर्शियल और डॉमेस्टिक पॉल्ट्री मालिकों को मुआवजा भी दिया जाएगा।
प्रदेश में 17 प्रजातियां हुई हैं संक्रमित
प्रदेश में कांगड़ा में विदेशी पक्षियों की 17 प्रजातियां संक्रमित पाई गई हैं। इसमें से अधिकांश बार हैडेड गूज हैं। ये पक्षी हिमाचल में सेंट्रल एशिया, पूर्व सोवियत संघ, चीन, मंगोलिया, साइबेरिया जैसे देशों में आते हैं। बुधवार तक यहां 3 हजार से ज्यादा पक्षी मारे जाने की जानकारी थी। इसी के चलते अब प्रशासन ने कमर कस ली है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39ckaAj
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box