हालात सामान्य होने तक पर्यटकों के लिए बंद रहेगी अटल टनल, प्रशासन ने 13 स्‍थान किए चिह्नित

कुल्लू-मनाली आकर बर्फबारी आनंद लेने वाले पर्यटकों के लिए मायूसीभरी खबर है। हिमस्खलन के खतरे को देखते हुए कुछ दिन पर्यटकों के लिए अटल टनल बंद रहेगी। इस मार्ग पर चार दिन पहले पर्यटक खूब मस्ती करते दिखे थे। अटल टनल मार्ग पर बुधवार को तीन जगह हिमस्खलन हुआ। हालांकि जानी नुकसान नहीं हुआ है। स्थानीय प्रशासन की तरफ से सोलंगनाला से धूधी तक 13 स्थान हिमस्खलन को लेकर चिह्नित किए गए हैं।

बता दें कि सासे हिम और अवधाव अध्ययन संस्थान ने पहले ही हिमस्खलन को लेकर आशंका जाहिर की थी। चेतावनी मिलने के चलते बर्फबारी अधिक होने और मंगलवार-बुधवार को सोलंगनाला में पर्यटकों के फंसने के चलते आज पुलिस ने पर्यटक वाहनों को नेहरू कुंड से आगे नहीं जाने दिया। जगह-जगह एवलांच से खासी दिक्कत बढ़ गई है। BRO ने अटल टनल मार्ग की बहाली शुरू कर दी है, जबकि लाहुल घाटी में भी दोपहर बाद मौसम खुलते ही BRO सड़क बहाली की तैयारी में जुट गया है।

BRO अटल टनल रोहतांग के निर्देशक कर्नल राजीव खतरी ने बताया कि अटल टनल मार्ग पर 13 MSP पर हिमस्खलन हुआ है। सड़क किनारे बर्फ के ढेर लगे होने और सड़क फिसलन भरी होने के कारण सैलानियों को आज मनाली से पांच किलोमीटर दूर ही रोक दिया गया, लेकिन एक-दो दिन में सड़क की हालत सामान्य होते ही पर्यटक सोलंगनाला तक जा सकेंगे। फिलहाल पर्यटक सोलंगनाला, फातरू, अंजनी महादेव, कोठी व हामटा में बर्फ के दीदार कर सकेंगे, लेकिन अटल टनल की ओर नहीं जा सकेंगे। अन्‍य राज्य से पर्यटकों का भारी संख्या में आना जारी है।

उधर, पर्यटन नगरी मनाली के अधिकतर होटल 20 जनवरी तक एडवांस में बुक है। इस बारे में होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप ठाकुर ने बताया कि बर्फबारी अच्छी होने से पर्यटकों का सैलाब उमड़ पड़ा है। उन्होंने बताया जनवरी में कारोबार बेहतर रहने की उम्‍मीद है। वहीं मनाली के SDM रमन घरसंगी का कहना है कि भारी बर्फबारी के बाद हिमस्खलन का खतरा बढ़ गया है। इस कारण अटल टनल कुछ दिन सैलानियों के लिए बंद रहेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि एक-दो दिन के भीतर सोलंगनाला पर्यटन स्थल पर्यटकों के लिए बहाल हो जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कुल्लू जिले में स्थित अटल टनल रोहतांग का एंट्री पॉइंट, जहां बर्फबारी की वजह से काफी संख्या में वाहन फंसे हुए हैं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nn7yeP

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box