पांवटा अस्पताल परिसर में बुधवार लड़की की मौत पर परिजनों ने जोरदार हंगामा किया। बच्ची के पिता सुरजीत सिंह ने बताया कि पांवटा अस्पताल में एक जनवरी को उनकी 15 वर्षीय लड़की चरणजीत कौर को डायलिसिस के लिए लाया था, लेकिन डायलिसिस के दौरान ऑक्सीजन न मिलने से मौत हो गई।
लड़की के पिता का कहना है कि जब डायलिसिस के दौरान रोगी को ऑक्सीजन की जरूरत पड़ी तो अस्पताल के डायलिसिस सेंटर में ऑक्सीजन नहीं थी। यही कारण है कि रोगी के इमरजेंसी वार्ड में शिफ्ट किया, लेकिन वहां भी बच्ची को ऑक्सीजन नहीं मिली। इसके बाद बच्ची को हायर सेंटर रेफर किया। लेकिन बच्ची की मौत हो गई।
अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. संजीव सहगल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी पाया जाता है तो उसके कड़ी कारवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मामला पुराना है, इसलिए उस वक्त ऑन ड्यूटी पर कोन था और लड़की की मौत के कारण का पता लगाया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38kvSts
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box