सोलन जिला के उप तहसील कृष्णगढ़ की ग्राम पंचायत चंडी में बस स्टैंड और बाजार की हालत बहुत ही खराब है। बस स्टैंड और बाजार में आजकल लोगों का चलना मुश्किल हो रहा है। चारों तरफ कीचड़ ही कीचड़ है। भीम सिंह, मनोज, जय सिंह, परमू, रॉकी, साेनू, गोपाल, इंद्र लाल, राहुल, छाया राम, हरू, मनोज और अंकू का कहना है कि आसपास की करीबन सभी पंचायतों के बस स्टैंड पर टाइलें लग चुकी हैं। यहां से रोजाना सैकड़ों गाड़ियों की आवाजाही रहती है। उन्होंने सरकार से मांग की कि चंडी की इस समस्या पर जल्द ध्यान दे ताकि आम लोगों और दुकानदारों को कीचड़,धूल और गड्ढों से से निजात मिल सके।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Xf6Aa3
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box