DSP की गाड़ी से कार तो पुलिसवालों ने युवक को बेदर्दी से पीटा; गुस्साए लोगों ने किया चक्का जाम

ठियोग में पुलिस द्वारा एक युवक की निर्मम पिटाई को लेकर मंगलवार को स्थानीय लोगों का गुस्सा जमकर फूटा और गुस्साए लोगों थाने के पास हंगामा करते हुए दो घंटे तक जाम लगाया। दरअसल, सोमवार देर रात DSP की कार से एक युवक की कार टकरा गई थी। इससे नाराज होकर पुलिस वालों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी थी। पुलिस पर गुंडागर्दी का आरोप लगाते हुए लोगों ने MLA राकेश सिंघा सहित माकपा की स्थानीय कमेटी के सदस्यों की अगुवाई में चक्का जाम किया और दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग उठाई।

पुलिस थाना के बाहर सुबह करीब 11 बजे माकपा नेताओं के हंगामे की जानकारी मिलने के आधे घंटे बाद अधिकारी लोगों को समझाने के लिए मौके पर पहुंचे। इस पर गुस्साए लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करना शुरू कर दी।DSP कुलविंदर सिंह भी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाने का पूर्ण प्रयास किया, लेकिन वो नहीं माने। मामले की SDM ठियोग की अगुवाई में न्यायिक जांच और दोषी लाइन हाजिर कर सस्पेंड किए जाने के आश्वासन के बाद चक्का जाम खोला गया।

पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे लगाते नाराज लोग।

आरोप-रात के अंधेरे में बिना तफ्तीश और FIR के पीटा युवक
MLA और माकपा नेताओं के अलावा DSP ठियोग खुद युवक को देखने अस्पताल पहुंचे और चिकित्सकों से जानकारी ली। इसके बावजूद भी करीब 2 घंटे तक धरना-प्रदर्शन चलता रहा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि रात के अंधेरे में बिना तफ्तीश और FIR दर्ज किए युवक की निर्मम पिटाई की गई है, जिसे पहले उपचार के लिए सिविल अस्पताल ठियोग में भर्ती किया गया है, जहां से उसे IGMC शिमला रेफर किया गया है।

DSP की गाड़ी को टक्कर लगने से शुरू हुआ विवाद
ठियोग थाना के समीप सोमवार देर रात एक युवक की गाड़ी की टक्कर ठियोग थाना के पास DSP ठियोग गाड़ी से हो गई, जिसके बाद थाने से कुछ पुलिसकर्मी निकले और कार में सवार युवक को पकड़ लिया। DSP ठियोग ने बताया कि युवक पूरी तरह से नशे की हालत में था और उसे संभालना मुश्किल था, जिसके चलते पुलिस ने लापरवाही से गाड़ी चलाने को लेकर युवक का सिविल अस्पताल टीम को मेडिकल कराने के बाद मामला दर्ज किया है। मंगलवार को पीड़ित युवक के परिजन ने बताया कि पुलिस के जवानों ने युवक की बेरहमी से पिटाई की है। परिजन ने युवक के पैरों को जलाने का आरोप लगाया है, लेकिन अस्पताल के SMO डॉ. दिलीप टेक्टा ने बताया कि जलाए जाने के कोई भी निशान युवक के पैरों पर नहीं मिले हैं।

चक्का जाम के चलते हाईवे पर लगी वाहनों की कतारें
चक्का जाम के चलते राष्ट्रीय उच्च मार्ग पांच पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और जिस तरह समय बीतता गया वाहनों की कतारें ठियोग-शिमला, ठियोग-रामपुर और ठियोग-रोहडू तीनों मार्गों पर 2-2 किलोमीटर से भी अधिक दूरी तक लग गईं और चक्का जाम खुलने के बावजूद भी देर शाम तक ठियोग में वाहन सड़कों पर रेंगते नजर आए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
हिमाचल प्रदेश के ठियोग में युवक के साथ मारपीट के विरोध में लोगों की तरफ से हाईवे जाम किए जाने के चलते फंसे वाहन।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39ur4mi

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box