पंजाब नेशनल बैंक गगल में पेंशन लेने के लिए लगी भारी भीड़, थाना प्रभारी ने संभाला मोर्चा

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बीच हिमाचल प्रदेश में हालात एक बार फिर से बिगड़ गए हैं। यहां तक चार जिलों में नाइट कर्फ्यू भी लगा हुआ है। बावजूद इसके लोग समझ ही नहीं रहे हैं। इसी बीच मंगलवार को गगल में भी लोगों को कोरोना सेफ्टी प्रोटोकॉल का उल्लंघन करते देखा गया। यहां पंजाब नेशनल बैंक की ब्रांच में पेंशन लेने आए लोगों की भारी भीड़ नजर आई। आखिर थाना प्रभारी ने शारीरिक दूरी का पालन न करने वाले लोगों को कड़ी फटकार लगाई।

पंजाब नेशनल बैंक गगल की शाखा में मंगलवार को सुबह से ही पेंशन लेने के लिए लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई थी। एकत्रित भीड़ को देखकर गगल पुलिस के प्रभारी मेहर दीन ने फौरन एक्शन लिया। वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एकत्रित भीड़ को लाइनों में खड़ा करके शारीरिक दूरी का पालन करने की हिदायत दी। थाना प्रभारी ने बैंक वालों से भी अपील की कि वे भी शारीरिक दूरी रखने में पेंशन भोगियों का साथ दें।

उधर जब गगल शाखा के प्रबंधक योगेश कुमार से पूछा गया तो उन्होंने बताया बैंक में पार्किंग और बाहर अन्य सुविधा न होने के कारण लोगों का हुजूम इकट्ठा हो ही जाता है। सभी पेंशन धारी पंजाब नेशनल बैंक से ही संबंधित हैं, इसलिए जरूरत से ज्यादा ही भीड़ इकट्ठी हो जाती है। ऐसे में शारीरिक दूरी की पालना सुनिश्‍चित करवाना टेढ़ी खीर का काम हो जाता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
गगल में पंजाब नेशनल बैंक के बाहर उमड़ी भीड़, जिसे पुलिस ने लाइन में लगाकर कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए हिदायते दी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fWgqpN

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box