हिमाचल विधानसभा के शीतकालीन सत्र के प्रबंधों को लेकर बैठक होगी; 7 से 11 दिसंबर तक तपोवन में होगा सत्र

अतिरिक्त उपायुक्त राहुल कुमार ने मंगलवार को तपोवन विधानसभा परिसर के सभागार में समस्त विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें 7 से 11 दिसम्बर तक होने वाले विधानसभा के शीतकालीन सत्र को लेकर प्रबंधों एवं तैयारियों का जायजा लिया गया। उन्होंने अधिकारियों को सत्र के सफल आयोजन को लेकर अपने-अपने विभागों से जुड़े कार्य समय रहते पूरा करने के निर्देश दिए।

ADC ने विधानसभा सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के प्रबंधों और विधानसभा सदस्यों के ठहरने संबंधी इंतजामों को लेकर भी विस्तृत चर्चा की। इसके अलावा अतिरिक्त उपायुक्त ने बिजली-पानी, साफ-सफाई, यातायात एवं पार्किंग की सही व्यवस्था एवं सड़कों की मरम्मत सुनिश्चित बनाने को लेकर भी दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने लोक निर्माण विभाग, सिंचाई एंव जन स्वास्थ्य, पर्यटन, स्वास्थ्य, परिवहन, सूचना एवं जन सम्पर्क तथा अग्निशमन सहित अन्य विभागों से जुड़े तमाम प्रबंधों को समय रहते पूरा करने के निर्देश भी दिए। वहीं जो भी अधिकारी एवं कर्मचारी विधानसभा सत्र के दौरान ड्यूटी पर तैनात होंगे, उनको कोविड टेस्ट करवाना अनिवार्य होगा।

उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को अपने-अपने कार्यालय में कार्यरत सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की सूची 3 दिसम्बर, 2020 तक जिलाधीश कार्यालय के कमरा नम्बर 821 में उपलब्ध करवाने का आग्रह किया, ताकि समय पर उनके टेस्ट करवाए जा सकें। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा करते हुए ASP दिनेश कुमार ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था का प्लान तैयार कर लिया गया है।

ट्रैफिक तथा पार्किंग को लेकर भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, ताकि किसी भी स्तर पर आमजन को असुविधा का सामना नहीं करना पड़े। इस अवसर पर ADM रोहित राठौर, ASP दिनेश कुमार, SDM डॉ. हरीश गज्जू, AC डॉ. मदन कुमार, CMO डॉ. गुरदर्शन गुप्ता, जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुनयना शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ASP दिनेश कुमार ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था का प्लान तैयार कर लिया गया है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mmj8XY

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box