शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने रोहड़ू क्षेत्र का दौरा कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कोरोना संक्रमण के बचाव के संबंध में मीक्षा बैठक कर जानकारी प्राप्त की।
उन्होंने बताया कि रोहड़ू क्षेत्र में बर्फबारी के दौरान कोरोना संक्रमित एवं अन्य मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने के उद्देश्य से रोहड़ू अस्पताल को विभिन्न सुविधाओं से लेस किया गया है। उन्होंने बताया कि इसके तहत आउटसोर्स के आधार पर स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नियुक्ति के निर्देश दिए गए थे, जिनकी नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
उन्होंने बताया कि यह कर्मचारी प्रशिक्षण प्राप्त कर जल्द कार्य करना आरंभ कर देंगे। उन्होंने कहां की रोहड़ू अस्पताल में एक्स-रे मशीन को पीपीपी मोड में करने की व्यवस्था के संबंध में जल्द उच्च अधिकारियों से बातकर सुविधा की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को अस्पतालों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों को विवाह या अन्य समारोह की आज्ञा प्रदान करने के बाद व्यक्तिगत तौर पर जाकर स्थल व क्षेत्र की जांच एवं निगरानी करने के निर्देश दिए ताकि किसी प्रकार की नियमों की अवहेलना ना हो सके। उन्होंने कहा कि अवहेलना करने वाले के प्रति नियम के अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जाए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mgS0ca
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box