चमोनाला में कार दुर्घटनाग्रस्त पति-पत्नी समेत तीन घायल, आईजीएमसी अस्पताल रेफर किया गया

उपमंडल करसोग के चमोनाला में एक समीप शिमला करसोग मार्ग पर एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन लोग घायल हो गए। जिसमें दो व्यक्तियों को शिमला स्थित आईजीएमसी अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि एक व्यक्ति की हालत ठीक बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह शिमला से करसोग की ओर जा रही एक ऑल्टो कार एचपी 30- 7119 जैसे ही चमोनाला के समीप पहुंची अचानक कार अनियंत्रित होकर 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस कार में सवार पति पत्नी सहित चालक सवार थे। बताया जा रहा है कि तीनों ही लोग शिमला की ओर जा रहे थे। कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से सभी को चोटें आई हैं। जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल सुन्नी ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के पति पत्नी को उनकी इच्छा से मुताबिक आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया।

घायलों में मीनचंद पुत्र शोभाराम गांव राजोगड़ा शोरशन तहसील करसोग उम्र 33 वर्ष, रक्षा देवी पत्नी मीनचंद उम्र 28 वर्ष व चालक रूप सिंह पुत्र भाग चन्द गांव मेहरन तहसील करसोग के रहने वाला है। एसडीपीओ करसोग गीतांजलि ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Three injured, including a car accident husband and wife in Chamonala, referred to IGMC Hospital


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3qSH8o9

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box