कोविड के नियमों का उल्लंघन कर निर्धारित संख्या से ज्यादा संख्या में छात्रों को बैठाने पर बीसीएस के एक कोचिंग सेंटर पर केस दर्ज किया गया है। तहसीलदार ग्रामीण की ओर से इसकी शिकायत पुलिस में दी गई है। एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) और तहसीलदार ने कोचिंग सेंटर का बीते दिन निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पाया कि सेंटर में लगाई जा रही क्लासेस में निर्धारित संख्या से अधिक छात्रों को बैठाया गया है।
सरकार के निर्देशों के अनुसार विवाह समारोहों, धार्मिक कार्यक्रमों व अन्य कार्यक्रमों में 50 से अधिक लोग शिरकत नहीं कर सकते हैं। मगर कोचिंग सेंटर में दो कक्षाओं में 50 से ज्यादा छात्रों को बैठाया गया था। यही नहीं संस्थान की खिड़कियां और दरवाजे भी बंद किए गए थे।
इसके बाद प्रशासन ने संस्थान को बंद कर इसकी शिकायत पुलिस में की थी। एडिशनल एसपी प्रवीर ठाकुर ने कहा है कि प्रशासन की शिकायत के आधार पर पुलिस ने संस्थान के प्रबंधन पर आईपीसी की धारा 188,269, 270 और डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gJDqZl
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box