जिले में कोरोना के 46 और मरीज, संजौली में 6 पॉजिटिव

जिले में कोरोना मरीजों की संख्या में कमी आने लगी है। जहां बीते सप्ताह तक कोरोना मरीज 100 से ज्यादा आ रहे थे, अब यह काफी कम आ रहे हैं। रविवार को कोरोना के 46 मरीज आए हैं। इसमें संजौली से 6, ननखड़ी से 5, कसुम्पटी, खलीनी से 4-4, लक्कड़ बाजार, रामपुर, रोहड़ू से 3-3, टुटू, आईजीएमसी, मंडी से 2-2, भट्टाकुफर, जाखू, न्यू शिमला, मॉलरोड, कैथू, छोटा शिमला, आरट्रैक, मतियाना, नेरवा, कोटखाई, सिरमौर और हमीरपुर से एक-एक मरीज आया है। सीएमओ शिमला डॉ सुरेखा चौपड़ा ने इसकी पुष्टि की है।

उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह बिना मास्क घरों से बाहर ना निकलें। जिला में अभी तक 9100 से ज्यादा मरीज आ चुके हैं। जिसमें 1390 केस एक्टिव हैं। जबकि 216 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि 7400 से ज्यादा मरीज ठीक भी हो चुके हैं। वहीं मंडी के बाद शिमला जिला हैं जहां अभी भी सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
46 more Corona patients in district, 6 positive in Sanjauli


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3qQSucp

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box