खन्ना ने कहा -तीन साल में कितनी घोषणाओं पर काम किया, कितनी अधूरी, विधायक व मंत्रियों को देनी होगी रिपोर्ट

प्रदेश में हाेने वाले पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव और 2022 के विधानसभा चुनावों में जीत के लिए भाजपा एक्शन माेड में आ गई है। प्रदेश भाजपा प्रभारी बनने के बाद पहली बार शिमला पहुंचे अविनाश राय खन्ना ने पत्रकारवार्ता में कहा कि सभी विधायकों, मंत्रियों और हारे हुए प्रत्याशियों को पिछले तीन साल का अपना रिपोर्ट कार्ड देना होगा।

बताना होगा कि उन्होंने कितनी घोषणाओं पर काम किया और कितनी अभी बाकी रह गई हैं। उनके साथ सह प्रभारी संजय टंडन भी मौजूद थे। खन्ना ने प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप काे पंचायत चुनाव के बाद सभी विधायकाें और हारे हुए प्रत्याशियाें काे पत्र लिखकर उनके क्षेत्राें में किए गए कार्याें की बैलेंस शीट साैंपने काे कहा है। खन्ना ने एक सवाल पर कहा कि पार्टी के नेताओं के बीच मतभेद हाे सकता है, लेकिन मनभेद नहीं। इसे दूर करने को वे सेतु का काम करेंगे।

हिमाचल में ट्रिपल इंजन से किया जाएगा विकास

खन्ना ने कहा कि अब डबल नहीं बल्कि ट्रिपल इंजन से प्रदेश का विकास हाेगा। उन्हाेंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और अब भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के जुड़ने से प्रदेश में विकास और गति मिलेगी। देश में चल रहे किसान आंदाेलन काे लेकर भाजपा प्रदेश प्रभारी ने कहा कि आंदाेलन काेई भी हाे उसे भाजपा ने कभी हल्के में नहीं लिया।

उसके हल करने की काेशिश की है। उन्हाेंने किसान आंदाेलन के शीघ्र समाधान की उम्मीद जताई और कहा िक यह कृषि बिल किसान हित में हैं। इसके बेहतर परिणाम दाे साल में सामने आएंगे। विपक्ष किसानाें काे गुमराह कर रहा है। एमएसपी खत्म नहीं हाेगी और मंडियां अपना काम करती रहेगी।

भाजपा पंजाब में 117 विधानसभा और 13 लाेकसभा सीटाें पर उतारेगी उम्मीदवार

खन्ना ने कहा कि भाजपा चुनौतियों को अवसरों में बदलना जानती है। पंजाब में पार्टी विधानसभा की सभी 117 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। साथ ही 2024 के लोकसभा चुनाव में भी 13 सीटों पर अकेले लड़ेगी। पहले भाजपा विधानसभा की 23 व लोकसभा की 3 सीटों पर ही चुनाव लड़ती थी।

उन्होंने कहा कि बेशक एंटी इनकंबेंसी होती है। मगर भाजपा संगठन के बूते एंटी इनकंबेंसी को होने नहीं देगी। सरकार व संगठन के साथ-साथ केंद्र की मोदी सरकार की योजनाओं के बूते पार्टी पंजाब को जरूर जीतेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पत्रकारवार्ता में अविनाश राय खन्ना और संजय टंडन।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aORTT9

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box