3 नेशनल हाईवे समेत 401 सड़कें बंद, कई जगह पर्यटक फंसे

शिमला में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। तीन इंच तक बर्फ गिरी। राज्य के अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी व मैदानों में भारी बारिश हुई। पूरा राज्य शीतलहर की चपेट में है। तीन नेशनल हाईवे समेत 401 सड़कें यातायात के लिए बंद हो गई हैं। सड़कें बंद होने से कई जगह पर्यटक भी फंस गए हैं। जिन्हें सुरक्षित निकालने के लिए प्रशासन ने काम शुरू कर दिया है।

शिमला जिले में एक ही दिन में एचआरटीसी के 150 रूट प्रभावित हुए हैं। 73 बसें बर्फबारी के बीच फंस गई हैं। राज्य में 344 ट्रांसफार्मरों को नुकसान पहुंचा है। होटल इंडस्ट्री खुश है क्योंकि नए साल तक बुकिंग फुल है।

सोमवार को सिर्फ शिमला में ही तीन हजार गाड़ियां व मनाली में एक हजार गाड़ियों में बाहरी राज्यों से पर्यटक पहुंचे। वहीं पुलिस अधीक्षक कुल्लू गाैरव सिंह ने बताया िक अटल टनल राेहतांग और साेलंग नाला वाहनाें की आवाजाही के लिए बंद हाे गया है।

न्यूनतम तापमान

चंबा -3.4
कल्पा -3.1
कुफरी -2.4
मनाली 0.2
सोलन 0.7
धर्मशाला 1.4
पालमपुर 1.5

कहां कितनी बर्फबारी

कुफरी 30
डल्हौजी 22
कोठी 18
खदराला 14
निचार 10
शिमला 09
गोंदला 08

आगे क्या- निकलेगी धूप, ठंड से राहत
मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि मंगलवार से 3 जनवरी तक प्रदेश में सभी जगह माैसम साफ रहेगा। धूप भी खिलेगी जिससे लोगों को ठंड से राहत मिलेगी।

प्रशासन के मना करने के बावजूद धर्मशाला के करेरी पहुंचे 100 पर्यटक बर्फ में फंसे

धर्मशाला. धर्मशाला के स्थित पर्यटन स्थल करेरी झील में रविवार रात को 3-5 फीट तक बर्फबारी हुई है। इससे वहां गए हुए 100 के करीब पर्यटक फंस गए हैं। इनमें से 30 झील के पास और 70 लोग उससे थोड़ा पीछे हैं। उन्हें सुरक्षित निकालने के लिए धर्मशाला जिला मुख्यालय से क्विक रिएक्शन टीम (क्यूआरटी) रवाना की गई है।

उनके साथ गांव का बचाव दल भी रवाना हुआ है। जानकारी के अनुसार प्रशासन ने मौसम खराब होने की बात कहकर लोगों को वहां जाने से मना किया था लेकिन वे नहीं माने। करेरी पंचायत के उपप्रधान राहुल ने पुलिस व प्रशासन को लोगों के फंसे होने की सूचना दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
401 roads closed including 3 national highways, tourists stranded at many places


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hrp3Ju

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box