हिमाचल प्रदेश में काेराेना संक्रमण के मामलाें में अब कमी आने लगी है। शाम पांच बजे तक प्रदेश में काेराेना के 149 नए मरीज सामने आए है, जबकि 135 मरीजाें ने काेराेना से जंग जीती है। प्रदेश में आज काेराेना का रिकवरी रेट 91.52 प्रतिशत रहा है। प्रदेश में दो व्यक्तियों की काेराेना से माैत हुई है। इससे प्रदेश में काेराेना संक्रमण से मरने वालाें का आंकड़ा बढ़कर 909 पहुंच गया है।
सोमवार को बिलासपुर में 5, चंबा में 4, हमीरपुर में 12, कांगड़ा में 30, लाहाैल स्पीति में 1, मंडी में 9, शिमला में 20, साेलन में 55, सिरमौर में 2, चंबा में 4 अाैर ऊना में काेराेना के 6 नए मामले सामने आए हैं। इससे प्रदेश में काेराेना संक्रमण का आंकड़ा बढ़कर 54680 के पास पहुंच गया है।
इसमें 3680 काेराेना के एक्टिव मरीज हैं जबकि ठीक हाेने वालाें का आंकड़ा बढ़कर 50044 के पास पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग ने 2180 लाेगाें की काेराेना जांच की है। प्रदेश में अब तक 7 लाख 38 हजार 551 लाेगाें की काेराेना जांच हाे चुकी है।
राष्ट्रपति ट्रम्प ने 66 लाख करोड़ रुपए की कोविड राहत पर दस्तखत किए
न्यूयॉर्क. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 900 बिलियन डॉलर (करीब 66 लाख करोड़ रुपए) की कोरोना राहत राशि पर दस्तखत कर दिए हैं। बीते दिनों इस रकम को अमेरिकी संसद (कांग्रेस) से मंजूरी मिल गई थी। इस रकम को कोरोना से प्रभावित हुए उद्योगों को बढ़ावा देने और नौकरी गंवा चुके लोगों की मदद की जाएगी।
वहीं, यूनाइटेड किंगडम में वायरस का नया स्ट्रेन (नया स्वरूप) सामने आने के बाद स्थिति गंभीर है। यहां टियर-4 के प्रतिबंध हैं यानी गैर-जरूरी दुकानें, मनोरंजन के साधन पूरी तरह बंद हैं। कुछ देश ट्रैवल बैन को और सख्त किए जाने की मांग कर रहे हैं।
यूके के वैज्ञानिकों ने सरकार से अपील की है कि देश में लॉकडाउन लगा देना चाहिए। दुनिया में कोरोना के अब तक 8 करोड़ 11 लाख 42 हजार 113 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें से 5 करोड़ 72 लाख 91 हजार 218 लोग ठीक हो चुके हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3pAgKOF
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box