धर्मपुर के पास शिल्लीकलां गांव में गौशाला में आग लगने से पांच गायों की मौत

धर्मपुर के पास सनावर रोड पर शिल्लीकलां गांव में पशुशाला में आग लगने से पांच जर्सी गाय की मौत हो गई। इसके आसपास पड़ा सामान, घास भी जलकर राख हुआ है। जानकारी के अनुसार रात को शिल्ली कलां में कमला देवी के घर ग्राउंड फ्लोर पर पशुओं को रहने की जगह बनाई थी। जहां पर पांच जर्सी गायों को बांध रखा था। अचानक गौशाला में आग लग गई। इस घटना में करीब 4-5 लाख का नुकसान हुआ है। पुलिस थाना धर्मपुर के प्रभारी दया राम ठाकुर ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3n2frGE

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box