सिरमौर जिले के नगर निकायो में नामांकन के अंतिम दिन नाहन नगर परिषद में कुल 36 लोगों ने नामांकन भरे। नाहन के वार्ड नंबर 1 से श्यामा देवी व मीना, वार्ड 2 से विक्रम वर्मा, नरेन्द्र सिंह, मनोज कुमार गर्ग और गुलमनवर, वार्ड 3 से उपमा धीमान, नीलम सैनी, वार्ड 4 से श्रुति कुमारी व तुलसा देवी, वार्ड 5 से मधु अत्री व दुर्गा कंवर, वार्ड 6 से वीरेंद्र कुमार, संजय चौहान व अशोक कुमार, वार्ड 7 से दविन्द्र कुमार व राकेश कुमार, वार्ड 8 से नीति अग्रवाल व रीतिका गर्ग, वार्ड 9 से मंजीत कौर सैनी, अराधना व शबाना, वार्ड 10 से अशोक कुमार, फिरोज, वसीन खान और अमित गौतम, वार्ड 11 से संध्या अग्रवाल, हरप्रित कौर, वार्ड 12 अविनाश चन्द्र, नरेन्द्र सिंह, वार्ड 13 से नीना रानी, बागेश कुमार, अमरजीत सिंह, राकेश कुमार और उषा कौर और योगेश शामिल है। पांवटा नगर परिषद में कुल 39 लोगों ने नामांकन भरे।
इसमें वार्ड 1 से निर्मल कौर, पिंकी देवी, वार्ड 2 से दीप सिंह, कर्मबिन्द्र सिंह व राय चन्द, वार्ड 3 मोनिका शर्मा, राजविन्द्र कौर, राजरानी, अमनदीप कौर, वार्ड 4 से दीपा शर्मा, सरला शर्मा, वार्ड 5 अंजना भण्डारी, नेहा, सुमित्रा, वार्ड 6 सुशील कुमार, हरविन्द्र कौर, रविन्द्र पाल सिंह, वार्ड 7 से श्याम लाल, ओपी कटारिया, वार्ड 8 से रोहताश नागिया, संजय, वार्ड 9 से रेणू डोगरी, सुदेश, मीनू गुप्ता, शबाना व कविता रानी, वार्ड 10 से मधुकर डोगरी, अलीम खान, इन्द्र जीत सिंह, हेमा कुमारी, वार्ड 11 से राजेन्द्र सिह, नीरज गर्ग, हरप्रीत साही, वार्ड 12 से इंदिरा चौहान, ममता, वार्ड 13 से संगीता देवी, सीमा देवी, कविता शर्मा, संध्या बूराथोकी ने नामांकन भरे। नगर पंचायत राजगढ़ में कुल 19 लोगों ने नामांकन भरे। जिसमें वार्ड 1 से कुंजना व सुनीता, वार्ड 2 से सुमन व दया, वार्ड 3 से हेमलता व रूबी, वार्ड 4 से तनु, माधवी व ज्योति साहनी, वार्ड 5 से अभिनन्दन वर्मा, राकेश, कपिल ठाकुर, प्रदीप व दीपक, वार्ड 6 से सुरेन्द्र, रंजीत व अमित कुमार, वार्ड 7 से रमेश व दिनेश शामिल है।
परवाणू में अंतिम दिन 10 ने दाखिल किए पर्चे
परवाणू : नगर परिषद चुनावों की प्रक्रिया में नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन 10 उम्मीदवारों ने नामांकन भरेे। सोमवार को वार्ड 1 से राकेश भाटिया व सन्नी कुमार, वार्ड 4 से गायत्री देवी व संगीता, 6 से मोहिंदर, 7 से राजेश व प्रेमलता गुलेरिया व 9 से मनोज शर्मा ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इनके अलावा शनिवार को अपने नामांकन पत्र दाखिल करने वाले लखविंदर सिंह व शशिबाला गर्ग ने अपने नामांकन पत्रों का एक अतिरिक्त सेट भी सोमवार को दाखिल करवाया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38GlhYV
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box