नालागढ़ में सट्टा लगातेे हुए तीन के खिलाफ मामला दर्ज, 6230 की नकदी भी बरामद

थाना नालागढ़ के तहत विभिन्न एरिया में सट्टा जमकर खेला जा रहा है। पुलिस ने तीन अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी करते हुए 6230 की नगदी समेत तीन पर मामला दर्ज किया। पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। दरगाह के पास वार्ड-4 के सत्य नारायण पर दर्ज किया। इसके पास से 2100 पर्चियां पाई गई। ऋषि कुमार निवासी रोपड़ पर दर्ज किया जो सट्टे का कारोबार करता है, पुलिस ने आरोपी से 2100 बरामद किए और तीसरा मामला किरपालपुर चौक पर बलदेव राज निवासी घनौली के खिलाफ दर्ज किया, जिसके पास से 2030 रुपये बरामद किए गए। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hwSSss

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box