नगर निगम शिमला की मासिक बैठक आज मेयर की अध्यक्षता में हाेगी। बैठक के दाैरान वार्डों में बनने वाली सड़काें के लिए बजट काे अप्रूवल दी जाएगी। इसके अलावा एफसीपीसी की बैठक में लिए गए निर्णयों काे भी अप्रूव किया जाएगा।
यह बैठक ऑनलाइन और ऑफलाइन हाेगी। हालांकि बैठक में अधिकांश पार्षद काेराेना के बाद ऑनलाइन ही आते हैं। वह फाेन से ही बैठक काे अटैंड करते हैं। मगर मेयर के अलावा अधिकारी बैठक में ऑफलाइन माैजूद रहेंगे। बैठक में कई अन्य विकासात्मक कार्याें काे भी मंजूरी दी जाएगी, ताकि शहर में विकास कार्य चलते रहें। बैठक काे लेकर सभी पार्षदाें काे एजेंडा पहले ही दिया जा चुका है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34Orh0y
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box