नगर परिषद कुल्लू में सियासी बिसात बिछ चुकी है और कांग्रेस-भाजपा ने अपने अपने उम्मीदवार मैदान में झोंक दिए है। दोनों राजनीतिक पार्टियों की बात करें तो दोनों ने ज्यादातर नए चेहरों को चुनावी जंग में उतारा है।
भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की बात करें तो सिर्फ तरूण बिमल को छोड़कर नगर परिषद कुल्लू के 10 वार्डों में नए चेहरे उतारे हैं जिन्होंने इससे पहले चुनाव नहीं लड़ा है और न ही इससे पहले प्रतिनिधि रहे हैं। जबकि दूसरी तरफ हालांकि कांग्रेस पार्टी ने भी कुल्लू नगर परिषद के 11 वार्डाें में हालांकि ज्यादातर नए चेहरे उतारे हैं लेकिन यहां से दिग्गज नेता गोपाल कृष्ण महंत जो नगर परिषद कुल्लू में ज्यादातर समय में कांग्रेस की झोली में सीट डालने में कामयाब होते रहे हैं।
वे चुनाव लड़ रहे हैं और साथ में पूर्व में नगर परिषद उपाध्यक्ष के पद पर रहे मनु शर्मा को भी नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नम्बर दो से उम्मीदवार बनाया है। जबकि वार्ड नम्बर 10 से लता ठाकुर भी हालांकि इससे पहले चुनाव लड़ चुकी है परंतु जीत दर्ज करवाने में कामयाब नहीं हुई। कांग्रेस ने भी सभी नए चेहरे चुनावी मैदान में उतारे हैं।
कांग्रेस में एक नम्बर पर नहीं उतरा अभी उम्मीदवार
कांग्रेस पार्टी ने हालांकि कुल्लू नगर परिषद के 11 वार्डाें में से 10 पर अपने उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतार दिए हैं लेकिन वार्ड नम्बर 1 से अभी तक उम्मीदवार नहीं उतार पाए हैं। जानकारी है कि यहां उम्मीदवार को चुनावी दंगल में उतारने को लेकर पेंच फंसा हुआ है जिस कारण अभी तक उम्मीदवारी का फैसला नहीं हो पाया है।
पत्नी के वार्ड से खुद कूदे मैदान में
कांग्रेस समर्थित विनीत पराशर को वार्ड नम्बर पांच से उम्मीदवार बनाया गया है जहां निवर्तमान में उनकी धर्मपत्नी पार्षद है जबकि 7 नम्बर वार्ड से सुभाष गौतम को उम्मीदवार बनाया गया है यहां से सुभाष की पत्नी निवर्तमान पार्षद है लिहाजा इस बार पति स्वयं चुनावी मैदान में उतरे हैं।
कांग्रेस में मनु शर्मा को जीत दर्ज करना चुनौती...
भाजपा समर्थित उम्मीदवारों में तरुण बिमल को बड़ी चुनौती का सामना करना होगा। तरुण बिमल हालांकि वार्ड नम्बर 8 से निवर्तमान पार्षद हैं, लेकिन यह वार्ड एसटी महिला के लिए आरक्षित होने के कारण उन्हें इस बार वार्ड नम्बर 7 से उम्मीदवार बनाया गया है।
ऐसे में उनके लिए दूसरे वार्ड में जाकर अपनी जीत दर्ज करना चुनौतीपूर्ण रहेगा। जबकि कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार वार्ड नम्बर 9 से संबंध रखते हैं लेकिन उन्हें वार्ड नम्बर 2 से उम्मीदवार बनाया गया है ऐसे में उस वार्ड में पूर्व में नगर परिषद उपाध्यक्ष रहे मनु शर्मा के लिए भी जीत दर्ज करना चुनौती रहेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KCECCc
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box