नाइट कर्फ्यू उल्लंघन पर रेस्टोरेंट मालिक का चालान, कर्फ्यू के दौरान नशा करने पर 3 गिरफ्तार

पर्यटन नगरी मनाली में पुलिस ने नाइट कर्फ्यू उल्लंघन करने वाले एक रेस्टोरेंट संचालक पर जुर्माना लगाया है जबकि इसके अलावा सार्वजनिक स्थल पर नशा करने वाले तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया है। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि मनाली पुलिस ने नाइट कर्फ्यू चैकिंग के दौरान मनाली माल रोड़ पर एक रेस्टोरेंट मालिक पर कर्फ्यू अवहेलना करने पर 5000 रुपए जुर्माना लगाया है। एक अन्य कर्फ्यू चैकिंग टीम ने मनाली में ही तीन लोगों को नशा करते गिरफ्तार किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nXkr0j

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box