पुलिस थाना सोलन के तहत ओच्छघाट के पास कार सवार दो युवकों को 1 किलो 324 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी सोलन धर्मसेन अपनी टीम के साथ शामती के पास सड़क पर यातायात चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान ओच्छघाट की तरफ से एक कार आई जिसे रूटीन चेकिंग के लिए रोकने का इशारा किया, लेकिन कार चालक मौके से गाड़ी को भगा कर ले गए। पुलिस की मुस्तैदी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कार को रोका लिया।
जब कार की तलाशी ली गई तो कार के अंदर एक बैग से 1 किलो 324 ग्राम चरस बरामद हुई। कार सवार युवकों की पहचान विवेक पुत्र यशपाल गांव देव मानल तहसील नौहराधार जिला सिरमौर व रितेष पुत्र संजय पुंडीर निवासी गांव देव मानल तहसील नौहराधार जिला सिरमौर के रहने वाले से हुई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना सोलन में मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2M3lj5o
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box