हमीरपुर नप के वार्ड 7 में प्रत्याशी के चयन पर फंसी कांग्रेस, अभी तक नहीं हुआ फैसला

भास्कर न्यूज | हमीरपुर
नगर परिषद में प्रत्याशियों के चयन को लेकर भाजपा तो एलान कर चुकी है। भले ही उसके कई बागी चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। लेकिन कांग्रेस भी कई जगह फंसी हुई है। फैसला नहीं ले पा रही।
उसके लिए वार्ड नंबर 7 में प्रत्याशी का ऐलान करना गले की फांस बन गया है। यहां 3 लोगों ने आवेदन किया हुआ है। लेकिन जिला कांग्रेस कमेटी की चयन समिति इस पर फैसला नहीं कर पाई है। जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष और पूर्व पार्षद अजय शर्मा वोटर लिस्टें तैयार करने के बक्त में ही काफी सक्रिय रहे हैं। लेकिन इस वार्ड में ना ही तो उनके नाम पर पार्टी सहमति बना पा रही है और ना ही निवर्तमान पार्षद मनोरमा लखन पाल के पति चेतन लखन पाल के
रूप में।
अहम बात यह है कि सोमवार को नामांकन दाखिल करने का आखरी दिन है और अजय शर्मा का कहना था कि उन्होंने काफी समय पहले से आवेदन किया हुआ है। वे इस बार इसलिए चुनाव लड़ने के लिए तैयार हुए थे। क्योंकि पिछली मर्तबा यहां वार्ड महिला उम्मीदवार के लिए आरक्षित था।

हमीरपुर नगर परिषद का ये वार्ड ओपन, तभी हो रही माथापच्ची : हमीरपुर नगर परिषद का ये वार्ड इस बार ओपन है इसीलिए उन्होंने वोटर लिस्ट तैयार होने से लेकर अभी तक जो लड़ाई लड़ी है उसका कोई न कोई मतलब तो बनता होगा। फिर भी अभी तक फैसला नहीं हो पाया है, लेकिन वे चुनाव लड़ेंगे। क्योंकि भाजपा की तरह कांग्रेस में भी कई वार्डों में चुनाव लड़ने के इच्छुकों की तादाद ज्यादा है, मगर अब स्थिति कुछ हद तक सोमवार को और बाकी 30 दिसंबर तक ही साफ हो पाएगी। कांग्रेस के लिए कई और बालों में भी समस्याएं हैं जहां पर लोग चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं, लेकिन जिला कांग्रेस के अध्यक्ष राजेंद्र जार का कहना है कि वार्ड नंबर 7 में अधिकृत प्रत्याशी घोषित करने के मामले पर सभी से बात हुई है, लेकिन कोई अंतिम फैसला नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि इस वार्ड में कांग्रेसी पार्टी जल्द ही समर्थित प्रत्याशी का चयन करेगी ताकि चुनाव प्रचार किया जा सके।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aMkQir

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box