कुपवी तहसील के सेलपाब गांव के 45 वर्षीय बस्ती राम की पेड़ से गिरने के कारण मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर बाद बस्तीराम अपने पशुओं के लिए पत्ती काटने जंगल गए थे। पत्ती काटते समय वह पेड़ से गिर गए।
ग्रामीण उसे तुरत सीएचसी हरिपुरधार ले आए। सीएचसी हरिपुरधार में उस समय कोई भी डॉक्टर उपस्थित नहीं था। वहां पर मौजूद स्टाफ ने इलाज करने से साफ मना कर दिया और मरीज को 26 किलोमीटर दूर संगड़ाह ले जाने को कहा। मरीज ने संगड़ाह ले जाते समय बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया। संगड़ाह पहुंचने पर डॉक्टरों ने बस्तीराम को मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। रविवार को शव का दाह संस्कार किया। मृतक के परिजन यशपाल व कृपाराम आदि ने आरोप लगाया कि यदि बस्तीराम को समय पर प्राथमिक उपचार मिलता तो शायद उसकी जान बचाई जा सकती है।
लोगों ने बताया कि सरकार ने एक साल पहले पीएचसी हरिपुरधार को सीएचसी का दर्जा दिया था, मगर डॉक्टरों व अन्य स्टाफ की तैनाती एक साल बाद भी नही हुई है। मौजूद समय मे सीएचसी में दो डॉक्टर तैनात है उन में से एक डॉक्टर को प्रतिनियुक्ति पर संगड़ाह भेजा है। सीएचसी में रोजाना आने वाले 100 से अधिक मरीजों को देखने के लिए एक मात्र डॉक्टर है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37QlQjx
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box