प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राज्य सरकार के 3 साल के कार्यकाल को काले दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला व ब्लॉक स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुंह पर काला मास्क पहन कर अपना विरोध जताया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौड़ के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ अपना विरोध प्रदर्शन किया।
इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ता मालरॉड से होते हुए रिपोर्टिंग रूम के समक्ष धरना प्रदर्शन करते हुए पहुंचे। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने सरकार के तीन साल के कार्यकाल को बेहद निराशाजनक बताते हुए कहा कि एक तरफ लोग कोरोना से लड़ रहे है तो दूसरी तरफ सरकार अपने जश्न में डूबी है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने प्रचार में लाखों करोड़ों खर्च कर रही है।
उन्होंने कहा कि यह पैसा उनके पास कहा से आ रहा है जबकि प्रदेश सरकार पूरी तरह कर्जे की बैसाखी पर चल रही है। राठौर ने भाजपा को कांग्रेस मुक्त करने की बात पर भी आड़े हाथ लेते हुए कहा कि देश प्रदेश की सत्ता से भाजपा का जाना अब तय हो गया है। लोग अब भाजपा के असली चरित्र को जान चुके हैं।
राठौर ने प्रदेश सरकार के सुशासन के नारे को झूठा करार देते हुए कहा कि जल्द ही देश प्रदेश को भाजपा के कुशासन से मुक्ति मिलने वाली है। इस दौरान विधायक विक्रमादित्य सिंह ने प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी पर चिंता प्रकट की।
इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के अतिरिक्त विधायक विक्रमादित्य सिंह ,शिमला जिला के कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण यशवंत सिंह छाजटा, शहरी अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी,युवा कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी, कार्यकारी अध्यक्ष यदोपति ठाकुर, हेमंत शर्मा, धर्मपाल ठाकुर, दिलीप चौहान, सौरव चौहान, नितिश राणा, अक्षय ठाकुर के अतिरिक्त प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, कांग्रेस सेवादल महिला कांग्रेस एनएसयूआई के कार्यकर्ता साथ थे।
मालरोड पर धरना-प्रदर्शन करने पर नेताओं पर केस
शिमला. कांग्रेस ने रविवार का काला दिवस मनाया और मालरोड पर कंट्रोल रूम के बाहर धरना दिया। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, विधायक विक्रमादित्य सिंह, कांग्रेस के शहरी अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी एवं ग्रामीण अध्यक्ष यशवंत छाजटा, यदोपति ठाकुर, धर्मपाल, देवेंद्र चौहान, उषा मेहता व अन्यों पर सदर थाना में एफआईआर दर्ज की गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mUNiRs
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box