भाजपा ने नाहन में नगर परिषद और जिला परिषद के नाहन वार्ड के सभी उम्मीदवारों के नाम की सूची जारी कर दी है। विधायक डॉ. राजीव बिंदल ने कहा की नाहन नगर परिषद में भाजपा समर्थित पार्षदों ने नगर परिषद के साथ मिलकर विकास किया है। बिंदल ने कहा की शहर में पार्किंग, पानी और गलियों में सीमेंटेड टाइल्स लगाने का काम भाजपा पार्षदों ने बखूबी किया है।
इसी के साथ शहर ने पानी के हाइड्रेंट का कार्य भी भाजपा पार्षदों के सहयोग से किया है। उन्होंने कहा की कांग्रेस इसे अपने समय में हुए विकास की बात कह रही है। इससे पता चलता है की कांग्रेस को विकास हजम नहीं होता।
उन्होंने कहा की उन्हें उम्मीद है की नाहन की जानता उन्हें पूरा सहयोग देगी जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता ने कहा की नाहन जिला परिषद के चारों सीटों पर भाजपा ने अपने उम्मीदवार उतारे है। उन्हें पूरी उम्मीद है की उन्हें जनता का भरपूर सहयोग मिलेगा।
कांग्रेस ने डुमैहर वार्ड से ऋषिदेव बनाया प्रत्याशी
नगर पंचायत अर्की के 7 वार्डों के पार्षद पद के उम्मीदवारों व सभी छ: जिला परिषद के उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई। कांग्रेस सचिव राजेंद्र ठाकुर व रूप सिंह ने बताया कि सभी छ: जिला परिषद व नगर पंचायत अर्की के सातों वार्ड सदस्यों व पार्षद पद के उम्मीदवारों की सूची जारी की है।
उन्होंने बताया कि महलात वार्ड 1 से निर्मला देवी, मियांपुर वार्ड 2 से गौरव ठाकुर, झींवर मोहल्ला वार्ड 3 से श्यामा कौंडल, चौगान वार्ड 4 से अनुज गुप्ता, लक्ष्मी नारायण मंदिर वार्ड 5 से हेमेंद्र गुप्ता, ततला मोहल्ला वार्ड 6 से धर्मपाल शर्मा और शीला कक्कड़ वार्ड 7 से रूचिका गुप्ता को प्रत्याशी घोषित किया है।
उन्होंने पार्टी समर्थित जिला परिषद प्रत्याशियों की भी घोषणा की। जिसमें डुमैहर वार्ड से ऋषिदेव शर्मा, दाडला वार्ड से नीलम रघुवंशी, धुंधन वार्ड से निर्मला देवी, कुनिहार वार्ड से विवेक आनंद परिहार, रतवाडी वार्ड से सोमा देवी व बवासनी वार्ड से पवन कौशल शामिल हैं। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी सचिव, सतीश कश्यप, पूर्व अध्यक्षा नगर पंचायत अर्की सीमा शर्मा, कुलदीप सूद, अनुज गुप्ता, देवेन्द्र आदि लोग मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3rmg2WS
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box