रनवा के पास आग से दो दर्जन घासनियां जली, पशुओं के चारे का संकट

रनवा गांव के पास आग लगने से करीब दो दर्जन घासनियों में घास पूरी तरह से जल गया है। बुुधवार शाम करीब 5 बजे गांव से करीब 600 मीटर दूर अचानक आग लग गई। गांव के लोग आग बुझाने के लिए तुरंत घासनियों की ओर दौड़ पड़े। भारी संख्या में महिलाओं ने भी मौके पर पहुंच कर रात 7 बजे तक आग बुझाने के प्रयास किए, लेकिन अंधेरा पड़ने व ढंंकार होने के कारण ग्रामीणों के सारे प्रयास विफल हो गए।

हालांकि दर्जन भर लोग 7 बजे के बाद भी आग बुझाने में जुटे हुए थे, मगर आग बेकाबू होती गईं। लोगों ने सर्दियों के लिए 2 महीने पहले जो घास काटा था वह भी जलकर राख हो गया है। घासनियों में खड़ा घास व पहले काटा हुआ घास जलने से गांव में पशुओं के चारे का अभी से संकट पैदा हो गया है।

ग्रामीण अपने पशुओं को लेकर काफी चिंतित है। मार्च महीने तक लोग अपने पशुओं को खुटे में बांध के घर में ही काटा हुआ घास खिलाते है। देर रात तक ये आग जंगलों तक पहुंच जाएगी। जिसमें सैकड़ों पेड़ जलने का खतरा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रनवा गांव के पास घासनियों में आग लगने से लोगों का काटा हुआ घास जल गया है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3pqTYJ3

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box