जिला सोलन की पंचायत समितियों के अध्यक्ष पदों के विभिन्न श्रेणियों के लिए चुनाव की अधिसूचना जारी होने व जिला परिषद के प्रत्याशियों की घोषणा होने के बाद भाजपा कार्यालय दीपकमल में ‘एक बैठक मंडल अध्यक्ष मदन ठाकुर की अध्यक्षता में हुई।
जिसमें मंडल, जिला, प्रदेश पदाधिकारी, सभी मोर्चों, प्रकोष्ठों के अध्यक्ष और सभी दायित्व वान पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा हिमाचल उपाध्यक्ष पुरषोतम गुलेरिया, मंडल अध्यक्ष मदन ठाकुर, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रशिमघर सूद, डॉ. राजेश कश्यप, पवन गुप्ता, नंद राम शामिल हुए। बैठक में 25 दिसंबर को देश के पूर्व प्रधान मंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस को सुशासन दिवस के रूप में मनाने की रूपरेखा तैयार की गई।
इस कार्यक्रम के लिए कंडाघाट मे योगेंद्र वर्मा, सोलन ग्रामीण से संजीव सूद व भरत साहनी धर्मेंद्र ठाकुर (बंटी) को प्रभारी नियुक्त किया। 26 दिसंबर को भाजपा हिमाचल प्रभारी अविनाश राए खन्ना व सह प्रभारी संजय टंडन के सोलन पहुंचने पर स्वागत के लिए चंद्रकांत शर्मा, धर्मेंद्र ठाकुर, संजीव मोहन, धर्मेंद्र ठाकुर (बंटी) को प्रभारी नियुक्त किया।
27 दिसंबर को हिमाचल सरकार के 3 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य मे सोलन नगरपरिषद हाल व कंडाघाट धर्मशाला मे कोविड के नियमों के पूर्ण करते हुए कार्यक्रम को एलईडी स्क्रीन पर दिखा जाएगा इसके लिए कंडाघाट में मदन ठाकुर और सोलन के लिए डाॅ. राजेश कश्यप को प्रभारी नियुक्त किया है।
बैठक जिला परिषद की प्रत्याशी कुमारी शीला, रविंद्र परिहार, सुनीता रोहाल ने उपस्थिति दर्ज की। बैठक में पुरषोतम गुलेरिया ने मौजुद पदाधिकारियों से कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता पार्टी नींव है जो दिनरात काम करके पार्टी के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करता है। डॉ. राजेश कश्यप ने सभी कार्यकर्ताओं में चुनाव जीतने का जोश भरा और कहा कि अब हम मिशन 2022 की और बढ़ रहे हैं। इसलिए सभी को मिल जुल कर हर चुनाव को लड़ते हुए जीत हासिल करनी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nPXyvU
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box