वार्ड एससी महिला को आरक्षित और वोटर सिर्फ सास-बहू

 

Him Kranti News

पंचायतों में इस बार लागू किए गए रोस्टर को लेकर प्रदेश भर में खूब सवाल उठे हैं। वहीं, मंडी जिला के धर्मपुर विकास खंड का मामला तो प्रदेश उच्च न्यायालय तक पहुंच चुका है। वहीं, इसी विकास खंड की एक पंचायत का अब एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक पंचायत के वार्ड पंच को एससी महिला के लिए आरक्षित किया गया है, लेकिन हैरत की बात यह है कि इस वार्ड में एससी कैटेगिरी में एक ही परिवार है और उसमें दो महिलाएं ही मात्र वोटर हैं, जो कि सास-बहू हैं, जिनमें सास की आयु 90 वर्ष और बहू की आयु 58 वर्ष की है। यह रोचक व आरक्षण पर सवाल उठाने वाला मामला धर्मपुर विकास खंड की कून पंचायत के रसाड़ी वार्ड का है, जिसे लेकर अब लोगों में खूब रोष प्रशासन व सरकार के खिलाफ पनप रहा है। लोगों ने इस वार्ड के आरक्षण को बदलने की मांग की है।

निर्विरोध चुनेंगे या फिर से चुनाव!


कून में कुल 694 मतदाता हैं और इस वार्ड रसाड़ी में 93 मतदाता हैं, जिसमें से दो मतदाता एससी कैटेगिरी के हैं और यह वार्ड उनके लिए ही आरक्षित किया गया है, वहीं पंचायत सचिव अशोक कुमार ने बताया कि वार्ड में दो ही एससी महिला मतदाता हैं। अगर महिला वार्ड सदस्य का चुनाव लड़ने उतरती भी हैं, तो लोगों के विरोध के बावजूद चुनाव आयोग की मेहरबानी से निर्विरोध चुनी जाएंगी और दोनों महिलाओं में से कोई चुनाव नहीं लड़ता है, तो इस वार्ड में फिर से चुनाव होगा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box