काजा कैंप से 15 प्रतिभागी चयनित, 8 लड़कियां-7 लड़के गुलमर्ग में एंडवास ट्रेनिंग कैंप में भाग लेने के लिए रवाना

कुल्लू के काजा में आइस हॉकी का प्रशिक्षण शिविर मंगलवार को संपन्न हो गया है। यहां बने आइस हॉकी रिंक में 165 प्रतिभागियों में से 15 का चयन एडवांस आइस हॉकी कैंप के लिए हुआ है। इनमें 8 लड़कियां और 7 लड़के शामिल हैं। अब यह दल गुलमर्ग के लिए रवाना हो गया है, जहां नेशनल लेवल के एडवांस आइस हॉकी कैंप में शामिल होंगे। इनके साथ 3 शिक्षक सोनम छोडन, लोबजंग छोजंम और छविंग दोरजे भी गुलमर्ग के लिए रवाना हो गए हैं।

बताते चलें कि समुद्र तल से 12 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित काजा में 24 दिसंबर को बेसिक आइस हॉकी कैंप की शुरुआत हुई थी। इसमें देशभर के 165 खिलाड़ी शामिल हुए। यहां बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर चयनित खिलाड़ियों को कोचिंग के लिए गुलमर्ग में भेजा जाना था, जहां एक जनवरी से एडवांस कोचिंग कैंप होने जा रहा है। मंगलवार को संपन्न हुए काजा के कैंप में इनमें से 15 खिलाड़ियों को गुलमर्ग कैंप के लिए चयनित किया गया है।

कैंप में खिलाड़ियों को बारीकियां सिखाने आए नेशनल कोच अमित बेरवाल ने बताया कि काजा के कैंप में उन्होंने 30 बच्चों को बेसिक आइस हॉकी के लिए चयनित किया था। इनमें से 15 बच्चों को गुलमर्ग में होने के वाले राष्ट्रीय आइस हॉकी कैंप में ले जाया जा रहा है। गुलमर्ग में एक जनवरी से 14 जनवरी तक एडवांस बेसिक कैंप होगा।

बकौल बेरवाल, हमारा लक्ष्य है कि स्पीति का वातावरण विंटर स्पोर्ट्स के लिए काफी अनुकुल है। यहां से बच्चे तैयार होकर राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर हिस्सा लेंगे। मैं काजा प्रशासन का काफी आभारी हूं, जिन्होंने बच्चों को बेसिक सुविधाएं मुहैया करवाने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। अब 15 प्रतिभागियों के साथ 3 शिक्षक सोनम छोडन, लोबजंग छोजंम और छविंग दोरजे भी गुलमर्ग के लिए रवाना हो गए हैं। यहां से प्रतिभा निखारने के बाद खिलाड़ी 20 जनवरी को शुरू हो रहे नेशनल आइस हॉकी टूर्नामेंट का हिस्सा बनेंगे। इसका आयोजन भारतीय आइस हॉकी संघ करवा रहा है।

उधर, इस मौके पर SDM ज्ञान सागर भी मुख्य मेहमान की भूमिका में उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि लाहौल स्पीति के लिए ऐतिहासिक दिन है कि आठ लड़कियां और सात लड़के राष्ट्रीय आइस हॉकी कैंप का हिस्सा बनने जा रहे हैं। यह यहां के बच्चों, आर्थिकी, टूरिज्म के लिए काफी अच्छा है। इससे बच्चों में आइस हॉकी के प्रति उत्साह बढ़ेगा। हमें उम्मीद है कि कुछ हमारे बच्चे राष्ट्रीय टीम के लिए भी चयनित हों।

ये है चयनित 15 प्रतिभागी
15 सदस्यीय प्रतिभागियों के दल में आठ लड़कियां और सात लड़के शामिल है। इसमें 12 साल की कर्मा येषी खांडो, 13 साल की छेरिंग डोलमा, 15 साल की नवांग लामो, 12 साल की सोनम आंगमो, 13 साल की रिगजिन डोलमा, के अलावा तेंजिन डोलमा, नवांग छुटिक, और सोनम देचेन कुल 8 लड़कियां हैं। लड़कों में 12 साल के सोन बांगचुक, कुंगा बांग्पो, तेंजिन योतेन, तेंजिन जांग्वो, सोनम दोरजे, 13 साल के धोडुप ज्ञयालसन, और 15 साल के टाकपा यशे का चयन हुआ है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कुल्लू में आइस हॉकी के बेसिक कैंप में वयन के बाद गुलमर्ग रवाना होने से पहले 15 प्रतिभागी लड़के-लड़कियां एक साथ।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3pJM79F

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box