कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सरकार ने 4 जिलों में नाइट कर्फ्यू और संडे क्लोजिंग को लेकर जो निर्णय लिए थे, उसे जारी रखना है या नियमों को और सख्त करना है इस पर सरकार आज फैसला लेगी। सोमवार को सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में 4 जिलों में लगे नाइट कर्फ्यू पर रिव्यू किया जाएगा।
सरकार फैसला लेगी कि इन जिलों में यह व्यवस्था आगे बढ़ाई जाएगी या फिर नहीं। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग कोविड की स्थिति पर जानकारी देगा। खासकर उन जिलों की समीक्षा की जाएगी जहां पर पहले ज्यादा मामले कोरोना के सामने आ रहे थे। उन जिलों की समीक्षा भी होगी जहां पर मामले ज्यादा बढ़ रहे हैं। कार्यक्रमों में लोगों की संख्या तय करने पर भी सरकार विचार करेगी।
अभी सरकार ने शादियों व सार्वजनिक समारोहों में 50 लोग ही इकट्ठा हो सकते हैं। कार्यक्रमों पर लगाई गई रोक पर भी निर्णय लिया जाएगा। मंत्रिमंडल की इस बैठक में संडे क्लोजिंग और फाइव डे वीक को लेकर भी समीक्षा की जा सकती है। इसे अभी 31 दिसंबर तक सरकार ने जारी रखना है।
प्लानिंग एरिया में शामिल 200 क्षेत्रों के लोगों को मिल सकती है राहत
टीसीपी के दायरे में आने वाले कई योजना क्षेत्रों से गांवों को बाहर करने का फैसला भी बैठक में हो सकता है। रविवार को इस संबंध में कैबिनेट सब कमेटी की बैठक हुई, इनकी सिफारिशें कैबिनेट की बैठक को जाएंगी।
सूत्रों के अनुसार पंचायती राज चुनाव को लेकर भी बातचीत होगी क्योंकि कुछ दिन में इसकी अधिसूचना जारी होनी है जिससे पूर्व कहीं पर उद्घाटन शेष रह गए हैं तो उनको करने पर भी फैसला लिया जाएगा। पंचायती राज के चुनाव को रोस्टर जारी करने को लेकर निर्णय होगा, चुनाव किस गाइडलाइन के अनुसार करवाए जाएंगे इसपर भी बात होगी। सुरक्षा के लिहाजा से चुनाव आयोग ने कुछ दिशा निर्देश दे रखे हैं जिनकी अनुपालना सरकार को सुनिश्चित बनानी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3oMyJAW
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box