पहाड़ाें पर हाे रही बर्फबारी से प्रदेश शीत लहर की चपेट में अा गया है। तीन क्षेत्राें का तापमान जमाव बिंदु से नीचे चला गया है जबकि आठ क्षेत्राें का तामपान जमाव बिंदु के पास रिकाॅर्ड किया गया है। केलांग का तापमान माइनस दस डिग्री सेल्सिय पर पहुंच गया है।
कल्पा में न्यूनतम तापमान -4.6 डिग्री व पर्यटन क्षेत्र मनाली में -2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। केलांग में 10, कल्पा में 4 और मनाली में 2 सेंटीमीटर ताजा हिमपात हुआ है। बर्फबारी से भुंतर में 2, डल्हौजी व कुफरी में 2.1 डिग्री, पालमपुर में 2.5, शिमला में 3.2, धर्मशाला में 3.4, सोलन में 4, मंडी में 4.1, चंबा में 4.4, सुंदरनगर में 4.7, जुब्बड़हट्टी में 6.4, कांगड़ा में 7, ऊना में 8.8 और नाहन में 9.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बर्फबारी के कारण प्रदेश में 3 एनएच समेत 184 सड़कें अभी भी यातायात के लिए बंद हंै। लाहौल-स्पीति में सबसे ज्यादा 140 सड़कें बंद हैं।
आगे क्या
मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि हिमाचल में अब 18 दिसंबर तक मौसम साफ रहेगा। इस दौरान प्रदेश में सभी जगह अच्छी धूप खिली रहेगी, लाेगाें काे ठंड से काफी राहत मिलेगी।
पर्यटकों के लिए सोलंगनाला बहाल
पर्यटन स्थल सोलंगनाला रविवार को पर्यटकों के लिए बहाल हो गया। हालांकि सैलानियों को अटल टनल के दीदार को अभी इंतजार करना पड़ेगा। अटल टनल तक बीआरओ ने सड़क बहाल कर दी है, बर्फ अधिक होने के कारण प्रशासन ने सुरक्षा को देखते हुए जाने की अनुमति नहीं दी है। मनाली आने वाले पर्यटकों की भी लगातार आमद बढ़ रही है। सोलंगनाला सहित मनाली के पर्यटन स्थल फातरु व अंजनीमहादेव में भी पर्यटकों का मेला लग गया है।
सोलंगनाला पर्यटन स्थल पर्यटकों के लिए बहाल कर दिया है। उन्होंने बताया कि बीआरओ ने अटल टनल तक सड़क बहाल कर दी है लेकिन बर्फ अधिक होने के कारण पर्यटकों को अभी सोलंगनाला तक ही जाने की अनुमति दी गई है। मौसम साफ रहा तो एक दो दिनों के भीतर अटल टनल भी पर्यटकों के लिए बहाल कर
दी जाएगी।
रमन घरसंगी, एडीएम मनाली
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gHmgf9
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box