सीएम हेल्पलाइन में 52% संक्रमितों ने माना सार्वजनिक स्थान पर गए थे, 70% पुरूष संक्रमित हुए, 30 प्रतिशत महिलाएं

प्रदेश में काेराेना संक्रमण के बढ़ने का जाे सबसे बड़ा कारण लाेगाें का बिना मास्क पहने और साेशल डिस्टेसिंग के नियमाें काे फाॅलाे न करते हुए सार्वजनिक स्थानाें पर जाना है। महिलाओं के मुकाबले पुरूष ज्यादा संक्रमित हुए है। 70 प्रतिशत पुरूषाें ने काेराेना काे हल्के में लिया और इस संक्रमण की चपेट में आ गए जबकि 30 प्रतिशत महिलाएं ही काेराेना की चपेट में आई है।

इस बात का खुलासा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन द्वारा किए गए फोन कॉल से हुआ है। ये हेल्पलाइन कोरोना संक्रमण की चपेट में आए लोगों की काउंसलिंग भी कर रही है। सात दिनों में मुख्यमंत्री हैल्पलाइन के कर्मचारियों ने 1253 कोविड-19 मरीजों को फोन काॅल किए। इनमें से 52.6% मरीजों ने बताया कि संक्रमण के 14 दिन पहले वे सार्वजनिक स्थानों पर गए थे।

13% लाेग विवाह में जाने के बाद संक्रमित हुए हैं।

52.6% मरीजों ने बताया, संक्रमण के 14 दिन पहले वे सार्वजनिक स्थानों पर गए थे।
14.5% ने बताया, उन्होंने संक्रमण के 14 दिन पहले कोई यात्रा की थी
29.2% मरीजों ने बताया, वे संक्रमण के 14 दिनों में अपने परिवार के संक्रमित सदस्य के संपर्क में आए हैं

740 मरीज हुए ठीक, 424 लोग हुए संक्रमित; 8 मौतें

राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान आठ और मरीजों ने दम तोड़ दिया। 424 लोग पाजिटिव आए हैं। कांगड़ा जिले में 107 मरीज आए हैं। मंडी में 97, शिमला में 77, ऊना में 47, हमीरपुर में 31, सोलन में 16, बिलासपुर व चंबा में 15-15, सिरमौर में 10, कुल्लू में 8 और किन्नौर में एक मरीज संक्रमित हुआ है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
In the CM helpline, 52% of the infected were believed to have gone to a public place, 70% of the men were infected, 30% of women


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2W8D8Sq

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box