सोलन में स्थित सीनियर सेकेंडरी स्कूल गर्ल्स के सेंटर पर टीजीटी आर्ट्स के अभ्यर्थियों को स्टेनो टाइपिस्ट का पेपर बांट दिया गया। इस चूक के चलते हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग ने स्टेनो टाइपिस्ट की पोस्ट कोड-786 की सारी भर्ती प्रक्रिया के पेपर को ही रद्द कर दिया है। पेपर इवनिंग में हुआ है। टीजीटी आर्ट्स के जिन 33 अभ्यार्थियों को स्टेनो टाइपिस्ट का पेपर दे दिया गया था, उनकी परीक्षा भी फिर से होगी।
इस सेंटर पर 33 एक्स्ट्रा स्टूडेंट्स परीक्षा के लिए गए थे, इनके सेंटर बदले गए थे। यह जानकारी सेंटर के इनविजिलेटर व कोऑर्डिनेटर को थी। समय रहते इनके प्रश्न पत्रों का पैकेट बना दिया गया था,फिर भी चूक हुई। इस सेंटर पर जब 220 प्रश्न पत्रों वाला पैकेट खोला गया, तो 187 को ही इससेे प्रश्नपत्र दिए गए,बाकियों के लिए स्टेनो टाइपिस्ट का पेपर खोल दिया गया। इससे 33 स्टूडेंट्स ने स्टेनो टाइपिस्ट पेपर को लेकर काफी देर तक परेशानी झेली। अफरातफरी मची तो लापरवाही सभी को समझ में आई, तब तक देर हो चुकी थी। प्रदेश में हुई परीक्षा में 5402 अभ्यार्थी शामिल हुए।
कार्रवाई- कर्मचारी चयन आयोग ने संबंधित एसडीएम से पूरी रिपोर्ट मांग ली है
आगे क्या- पेपर नए सिरे से होगा, जिन 33 अभ्यार्थियों की टीजीटी आर्ट्स की परीक्षा रह गई है, उनका भी पेपर अलग से होगा।
सेंटर चेंज कर 33 अभ्यर्थियों को सेंटर में शामिल किया था
दरअसल इस सेंटर पर कुल 220 अभ्यर्थी थे। पहले की सूची के मुताबिक 187 व सेंटर चेंज करने की वजह से 33 इसमें और शामिल हुए थे। इन सभी को 2 दिन पहले ही 220 का पैकेट आयोग ने पहुंचाया था।
स्टेनो टाइपिस्ट पोस्ट कोड-786 की रविवार को इवनिंग सेशन में हुई लिखित परीक्षा को रद्द कर दिया गया है।आयोग ने संबंधित एसडीएम से रिपोर्ट तलब की है, वही कोआर्डिनेटर होते हैं। 2 घंटे पहले स्थिति साफ थी, पेपर गलत कैसे खोला गया, पता रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। पेपर नए सिरे से होगा, 33 अभ्यार्थियों की टीजीटी आर्ट्स की परीक्षा भी अलग से होगी।
-जितेंद्र कंवर, सचिव, हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2K0OJk6
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box