16 से मंच स्कूलों के खिलाफ करेगा निर्णायक आंदोलन शुरू, 28 दिसंबर तक 4 धरने

छात्र अभिभावक मंच ने निजी स्कूलों द्वारा ट्यूशन फीस के साथ सभी तरह के चार्जेज की वसूली के खिलाफ निर्णायक आंदोलन का ऐलान किया है। इस क्रम में 16, 21, 24 व 28 दिसंबर को पहले चरण का आंदोलन होगा।

इसके तहत शिमला में शिक्षा निदेशालय के बाहर धरने प्रदर्शन होंगे। मंच ने अभिभावकों से आह्वान किया है कि वे निजी स्कूलों की मनमानी व भारी फीसों के खिलाफ हर जिला में उप निदेशक,खण्ड शिक्षा अधिकारी, तहसील कार्यालयों व स्कूलों के बाहर धरने प्रदर्शन करें। मंच ने शिक्षा निदेशक को चेताया है कि अगर उन्होंने सभी तरह के चार्जेज की वसूली व वर्ष 2020 में निजी स्कूलों द्वारा बढ़ाई गई फीस पर रोक न लगाई तो पहले चरण के बाद दूसरे चरण का आंदोलन भी शुरू होगा।

मंच के संयोजक विजेंद्र मेहरा ने उच्चतर शिक्षा निदेशक से मांग की है कि वह 10 नवंबर व 8 दिसंबर की छात्र व अभिभावक विरोधी अधिसूचनाओं को रद्द करें व निजी स्कूलों की ट्यूशन फीस के अतिरिक्त अन्य सभी प्रकार के चार्जेज पर रोक लगाने की अधिसूचना जारी करें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Wd8LKA

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box