सफाईकर्मी नहीं चाहते कोरोना वार्ड में ड्यूटी, मुख्यमंत्री को पत्र

आईजीएमसी सफाई कर्मचारी यूनियन ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को कोरोना में ड्यूटी ना लगाने को लेकर पत्र लिखा है। इस मुद्दे को लेकर यूनियन बीते सप्ताह सीएम से भी मिली। यूनियन के अध्यक्ष पमीश ठाकुर ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी कोरोना वार्ड में जबरन लगाई जा रही है।

इस बारे में वह ठेकेदार को कई बार मना कर चुके हैं, मगर अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि ठेकेदार ने उनके चार कर्मचारियों को जबरन नौकरी से भी निकाल दिया है। अपने पत्र में उन्होंने मुख्यमंत्री से कई मांगें उठाई हैं जिसमें कोरोना वार्ड में ड्यूटी ना लगाने के अलावा सीएम को बताया है कि 2014 से अभी तक उन्हें अपॉइंटमेंट लेटर नहीं दिया गया है। वहीं सफाई कर्मचारियों की ग्रैच्युटी भी नहीं काटी जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3oNHNp9

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box