एनसीसी कैडेट्स ने ली संविधान की शपथ सफाई अभियान भी चलाया

राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम संविधान दिवस-युवा क्लब की गतिविधियां के रूप में 7 एचपी इंडिपेंडेंट कंपनी एनसी सी शिमला के विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों के कैडेट्स ने संविधान की शपथ ली है। कई तरह के कार्यक्रम भी करवाए गए। रक्तदान शिविर, ऑनलाइन वेबिनार, पोस्टर मेकिंग/पेंटिंग प्रतियोगिता, भारत के संविधान से संबंधित लघु फि‍ल्में प्रदर्शित करना, ब्लॉग और वी ब्लॉग, मौलिक कर्तव्यों पर प्रतिज्ञा हस्ताक्षर और गीत, लघु नाटक, कविता का आयोजन भारत के संविधान की प्रस्तावना/मौलिक कर्तव्यों और महिलाओं एवं बालिकाओं के सम्मान के बारे में जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से किया। कैडेट्स द्वारा सफाई अभियान भी चलाया गया।

अभियान का उद्देश्य पूरे देश में लोगों के बीच भारतीय संविधान / मौलिक कर्तव्यों के बारे में जागरूकता फैलाना था। कर्नल सुनीत शांगटा, कमांडिंग ऑफिसर 7 एचपी इंडीपेंडेंट कंपनी एनसीसी शिमला भी इस अवसर पर मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3qV742w

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box