हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में कंडी कटौला सड़क पर कंडी टॉप से खाई में एक कार अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में कार में सवार 3 लोगों में 2 व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल ड्राइवर को इलाज के लिए कुल्लू अस्पताल पहुंचाया गया।
हादसे में मृत महिला और छोटी बच्ची आपस मे रिश्तेदार हैं। दोनों मामी-भानजी हैं। घायल ड्राइवर मृत बच्ची का मामा है। ये तीनों लोग गाड़ी में दिल्ली से पतलीकूहल अपने रिश्तेदारों के पास आ रहे थे कि रास्ते मे हादसा हो गया। पुलिस टीम ने शवों को कब्जे में लेकर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
गिरकर व्यक्ति की मौत, मामला दर्ज
जिला कुल्लू के ही निरमंड क्षेत्र में एक व्यक्ति की गिरकर मौत हो गई है। MO अस्पताल निरमंड ने पुलिस को सूचना दी कि एक व्यक्ति मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि मृत व्यक्ति की पहचान दीपक कुमार पुत्र सुनील दत्त गांव बजराह डाकखाना निरमंड तहसील निरमंड जिला कुल्लू के रूप में हुई है।
शव का निरीक्षण मृतक के पिता अन्य रिश्तेदारों की मौजूदगी में किया गया। लेकिन उसके शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। मृतक की मां, पत्नी व अन्य रिश्तेदारों के बयान के अनुसार, दीपक कुमार सीढ़ियों से गिरा था, जिस कारण उसकी मौत हो गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LXfZ3u
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box