अटल टनल के भीतर गाड़ी खड़ी करके नाच रहे थे, पुलिस ने 7 को किया गिरफ्तार; वाहन भी जब्त

कुल्लू में गुरुवार को पर्यटकों के द्वारा कायदे से खिलवाड़ का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ये लोग अटल टनल के भीतर गाड़ी खड़ी करके नाच-गाना कर रहे थे। पुलिस ने इस हरकत पर नकेल कसते हुए 7 पर्यटकों को गिरफ्तार किया है, वहीं उनकी गाड़ी को भी जब्त कर लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 95वीं जयंती पर 25 दिसंबर 2019 को उनकी स्मृति में रोहतांग टनल का नामकरण अटल टनल रोहतांग के रूप में करने की घोषणा की थी। अब क्रिसमस का मौका है और इसी के चलते पर्यटक यहां गलती कर बैठे।

मिली जानकारी के अनुसार अटल टनल रोहतांग के भीतर कुछ पर्यटकों ने वाहन खड़ा करके हुड़दंग मचाया। इस कारण टनल के भीतर काफी देर तक यातायात बाधित रहा। हालांकि कुछ समय बाद पुलिस ने यातायात जाम को नियंत्रित कर दिया। साथ ही इस मामले में पुलिस ने 7 पर्यटकों को गिरफ्तार करके उनकी गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया है। इसके अलावा अन्य गाड़ियों के टूरिस्ट जो वहां ऐसी हरकत कर रहे थे, उन्हें भी पूछताछ की जा रही है।

इसकी पुष्टि कुल्लू के SP गौरव सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि अब तक इस मामले में 7 पर्यटकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। सभी कथित आरोपियों के खिलाफ केस दायर कर लिया गया है, वहीं ऐसी हरकत कर रहे अन्य टूरिस्ट से भी पूछताछ की जा रही है। इसके बाद जो भी कार्रवाई होगी, की जाएगी।

टनल के रूप में हमेशा मनालीवासियों के बीच मौजूद हैं वाजपेयी, जानें खास बातें

  • भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी अटल टनल रोहतांग के रूप में हमेशा कुल्लू-मनाली के बाशिंदों के बीच मौजूद रहेंगे। रोहतांग टनल का सपना जो वाजपेयी ने अपने लाहौली दोस्त अर्जुन गोपाल के साथ देखा था, वह इस साल पूरा हो गया।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 अक्टूबर को टनल का लोकार्पण कर इसे देश को समर्पित किया था।
  • रोहतांग दर्रे के नीचे रणनैतिक महत्‍व को तवज्जो के रूप में सुरंग बनाए जाने का निर्णय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में 3 जून 2000 को लिया गया था।
  • टनल के साउथ पोर्टल को जोड़ने वाली सड़क की आधारशिला 26 मई 2002 को रखी गई थी।
  • वाजपेयी ने साल 2003 में रोहतांग टनल के साउथ पोर्टल को जाने वाली सड़क का शिलान्यास किया था। सुरंग के दोनों छोर 15 अक्टूबर 2017 को जुड़े।
  • हिमाचल प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल की बैठक में 20 अगस्त 2018 को रोहतांग टनल का नाम पूर्व प्रधानमंत्री के नाम पर रखने का प्रस्ताव पास किया गया था।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाजपेयी की 95वीं जयंती पर 25 दिसंबर 2019 को उनकी स्मृति में रोहतांग टनल का नामकरण अटल टनल रोहतांग के रूप में करने की घोषणा की।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रोहतांग में अटल टनल के भीतर गाड़ी रोककर मौज-मस्ती कर रहे युवकों की हरकत की वजह से बनी जाम की स्थिति और कार्रवाई के लिए पहुंची पुलिस।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3pgBP08

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box