नए साल पर सुबह साढ़े 5 बजे खुलेगा माता ज्‍वालामुखी शक्तिपीठ धाम, गर्भ गृह में प्रवेश वर्जित

शक्तिपीठ ज्वालामुखी में नए साल में श्रद्धालुओं के लिए मंदिर सुबह साढ़े 5 बजे दर्शनों के लिए खुलेगा, ताकि दूर-दूर से आने वाले भक्त श्रद्धापूर्वक दर्शन कर सकें। मंदिर अधिकारी और तहसीलदार जगदीश शर्मा ने बताया कि ज्वालामुखी मंदिर 31 दिसंबर को रात 10 बजे तक खुला रहेगा और 1 जनवरी को सुबह साढ़े 5 बजे दर्शनों के लिए खोल दिया जाएगा। हालांकि कोरोना महामारी के चलते गर्भ गृह में प्रवेश वर्जित है, श्रद्धालु बाहर से ही दर्शन कर पाएंगे।

ध्यान रहे, जब हालात सामान्य थे, तो माता ज्वालामुखी धाम दिन-रात खोला जाता था, लेकिन इस बार समय के अनुसार ही खुलेगा। इसके अलावा श्रद्धालुओं के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे और श्रद्धालु सभी दिशा-निर्देशो का पालन करते हुए मंदिर में प्रवेश कर पाएंगे और मंदिर की परिक्रमा मार्ग पर बने छोटे-छोटे मंदिरों के भी दर्शन कर पाएंगे। मंदिर में श्रद्धालु मास्क के साथ और सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए ही दर्शन कर पाएंगे।

शक्तिपीठ ज्वालामुखी में आजकल श्रद्धालु कम हैं, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि नव वर्ष की पूर्वसंध्या पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ेगा। इसके लिए मंदिर प्रशासन ने सभी पुख्ता इंतजाम किए हुए हैं, ताकि किसी को भी कोई परेशानी न हो। इसी के चलते सरकार के निर्देशानुसार अब रविवार को भी मंदिर बाजार खुला रहेगा और प्रसाद के दुकानदारों की भी रोटी-रोजी पर असर नही पड़ेगा। पिछले कई दिनों से रविवार बंद होने से दुकानदारों का व्यवसाय प्रभावित हुआ है, लेकिन अब नव वर्ष आने से सभी के चेहरे खिले हुए हैं और दुकानदारों, होटल, ढावा मालिकों को भी अच्छा बिजनेस होने की उम्मीद है। दुकानदारों ने उम्मीद जताई है कि इस वर्ष बिजनेस काफी प्रभावित हुआ है, लेकिन अब नए साल में सभी प्रकार की परेशानियां दूर हो जाएंगी और ज्वालामुखी में भक्तों की आवाजाही से रोटी-रोजी सही से चलेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
हिमाचल प्रदेश के शक्तिपीठ माता ज्वालामुखी मंदिर के गर्भ गृह के दर्शन। -फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aCJL84

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box