हिमाचल प्रदेश स्टेट नारकोटिक्स क्राइम कंट्रोल एंड फील्ड यूनिट कांगड़ा ने गुरुवार एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसे उस वक्त पकड़ा गया है, जबकि वह हेरोइन की सप्लाई देने के लिए जा रहा था। आरोपी को गिरफ्तार करके पुलिस ने उसके पास 4.04 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी गई है, जिसमें पता लगाया जाएगा कि वह पीछे कहां से नशा लेकर आता था और आगे कहां-कहां सप्लाई करता है।
स्टेट नारकोटिक्स क्राइम कंट्रोल एंड फील्ड यूनिट कांगड़ा के DSP संजय शर्मा ने बताया कि उन्हें मोहटली के एक नशा तस्कर के बारे में हेरोइन की सप्लाई देने जा रहे होने की सूचना मिली थी। वह ASI करतार सिंह, मानद मुख्य आरक्षी असलम, आरक्षी रॉकी और अरुण के साथ मोहटली रैंप पहुंचे। वहां एक व्यक्ति दुकान के आगे बैठा था और जैसे ही उसकी नजर गश्त कर रही पुलिस टीम पर पड़ी, भाग खड़ा हुआ। तुरंत काबू करके तलाशी ली तो उसकी जेब से 4.04 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
आरोपी की पहचान नानक चंद निवासी सीरत डाकघर मोहटली के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने कबूल किया है कि वह काफी समय से हेरोइन तस्करी का कारोबार कर रहा था। नारकोटिक्स सेल की टीम ने पकड़ी गई नशे की खेप को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर थाना डमटाल में मामला दर्ज किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37JxAnV
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box