ठियोग के केलवी और सतोग में हुए कार हादसे, दो युवकों-एक महिला की मौत

ठियोग उपमंडल की केलवी पंचायत में सोमवार दोपहर बाद एक बड़ा सड़क हादसा पेश आया है। पंचायत में नैरा,सोई कराना मार्ग पर एक कार जो सोई की तरफ जा रही थी अचानक अपना संतुलन खोकर सड़क से नीचे 200 मीटर खाई में गिर गई। इस कार में चार लोग सवार थे जिसमें 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 2 अन्य को गंभीर हालत में ठियोग सिविल अस्पताल भेजा गया है।

गाड़ी के गिरने की आवाज सुनने के बाद स्थानीय लोग मदद के लिए आए और गाड़ी में सवार लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। जिसमें 2 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। मरने वाले में एक 22 साल का युवक हैप्पी है जो सोई गांव का रहने वाला है। मरने वाली एक महिला गैरा जिसकी उम्र 64 साल है और कथोग गांव की रहने वाली है।

घायलों में सोई गांव के 24 वर्षीय लोकेंद्र और कथोग गांव की 68 वर्षीय निर्मु शामिल हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस का एक दल दुर्घटनास्थल की और रवाना हो गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं, ठियोग उपमंडल में सतोग के पास सोमवार को एक फोर्ड कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

इस हादसे में कार चालक 20 वर्षीय अनु की मौत हो गई है जबकि कार में सवार तीन बच्चों को चोटें आईं हैं। दोपहर के समय घटी इस दुर्घटना में युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। डीएसपी कुलविंद्र सिंह ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

गाड़ी बन गई बर्निंग कार, बाल-बाल बचे सभी सवार

बिलासपुर. न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए दिल्ली से मनाली जा रहे विदेशी पर्यटकों की एक गाड़ी में सोमवार दोपहर बाद अचानक आग लग गई। चंडीगढ़-मनाली एनएच पर बिलासपुर शहर से 4-5 किलोमीटर आगे सुंगल के पास आग की चपेट में आई गाड़ी में एक महिला समेत कुल 5 लोग सवार थे। गनीमत यह रही कि स्थानीय लोगों ने गाड़ी से धुआं निकलते देख उन्हें रोका और बिना समय गंवाए बाहर भी निकाल लिया।

एक महिला समेत नाइजीरिया के रहने वाले कुल 5 लोग नया साल मनाने के लिए दिल्ली से मनाली जा रहे थे। सोमवार सुबह ही सभी विदेशी पर्यटक दिल्ली से रवाना हुए थे। दोपहर बाद के समय बिलासपुर शहर से 4-5 किलोमीटर आगे सुंगल के पास मौजूद स्थानीय लोगों ने बिना नंबर प्लेट की गाड़ी से धुआं निकलते देख उन्हें रोका।

उन्होंने सभी पर्यटकों को तुरंत गाड़ी से बाहर निकाला। इतनी देर में आग भड़कने लगी थी। लोग पर्यटकों का कुछ सामान निकालने में भी सफल रहे। देखते ही देखते गाड़ी धू-धू कर जलने लगी।डीएसपी हेडक्वार्टर संजय शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।




No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box