बालूगंज थाना के तहत चायली के पास एक कार के गहरी खाई में गिरने से होटल कारोबारी अंकित की मौत हो गई। हादसा रविवार देर रात शिमला-हमीरपुर हाईवे पर चायली नामक स्थान पर हुआ। पुलिस को दुर्घटना की सूचना सोमवार सुबह मिली। पुलिस के मुताबिक रविवार की रात अंकित अपनी कार से शिमला लौट रहे थे।
अचानक चायली में कार सड़क से 500 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई। इस घटना में कार के परखच्चे उड़ गए थे। हादसे की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। अंकित कार्ट रोड स्थित सन एंड स्नो होटल का मालिक थे। वह ओल्ड बस स्टैंड के पास पंचायत भवन के पास परिवार समेत रहते थे। एसपी शिमला मोहित चावला ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं, मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box