जिले में कोरोना के 28 और मरीज, घटने लगा संक्रमण


जिला में सोमवार को 28 नए मरीज आए। इसमें रामपुर और मतियाना से 4-4, मशोबरा और मिलिट्री हस्पताल से 3-3, छोटा शिमला, कंडा, जुब्बल कोटखाई और सुन्नी से दो- दो जबकि न्यू शिमला, टूटीकंडी, धामी, ओल्ड बस स्टैंड के समीप, आईजीएमसी, चौपाल से एक-एक मरीज आया है। 

सीएमओ शिमला डॉक्टर सुरेखा चोपड़ा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आजकल टूरिस्ट शिमला में काफी मात्रा में आ रहे हैं। ऐसे में लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग रखनी चाहिए और बिना मास्क के घरों से बाहर नहीं जाना चाहिए।





No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box