रामपुर पुलिस ने नशा तस्करों पर शिकंजा कसना तेज कर दिया है। रविवार शाम को झाकड़ी पुलिस ने एक युवक से 88 ग्राम चरस पकड़ी। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू।पुलिस थाना झाकड़ी से मिली जानकारी के मुताबिक बीते रोज पुलिस ने झाकड़ी में ट्रैफिक नाका लगा रखा था।
चेकिंग के दौरान एक थार गाड़ी नंबर एचपी 27बी-0785 को रोका गया। पूछताछ के दौरान वाहन में सवार युवक हड़बड़ा गया। जिसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर युवक की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उक्त युवक के पास से 88 ग्राम चरस बरामद की गई।
युवक की पहचान भूपेंद्र नेगी पुत्र बाबू राम नेगी गांव सुन्नम जिला किन्नौर के तौर पर हुई है। पुलिस ने उक्त युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि युवक को चरस के साथ हिरासत में लिया गया है। उन्होंने साफ किया कि नशे तस्करों को किसी भी सूरत में बख्शा नही जाएगा।

No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box