हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार की पत्नी की कोरोना से मौत; टांडा अस्पताल में ली आखिरी सांस

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार की पत्नी संतोष शैलजा(75) का कोरोना महामारी के कारण निधन हो गया है। मंगलवार सुबह कांगड़ा जिले के टांडा स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद सरकारी मेडिकल कॉलेज में उन्होंने आखिरी सांस ली। कांगड़ा के CMO डॉक्टर गुरदर्शन गुप्ता ने निधन की पुष्टि की है।

गत शुक्रवार को ही संतोष शैलजा के कोरोना संक्रमित होने की खबर मिली थी। हालत खराब होने के चलते उन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। शांता कुमार का परिवार कोरोना संक्रमित हुआ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी रविवार को फोन पर शांता कुमार और उनके परिवार का हाल जाना था।

शांता कुमार और उनकी पत्नी के अलावा चार अन्य सदस्य, उनका निजी सचिव, सुरक्षा अधिकारी और चालक भी संक्रमित हैं। कोरोना होने के बाद शांता कुमार ने फेसबुक पर एक भावुक पोस्ट भी लिखा था। जिसमें उन्होंने कोरोना महामारी का डटकर सामना करने की अपील लोगों से की थी।





No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box