बिझड़ी से घोड़ी बिझड़ी सड़क का कार्य कछुआ चाल से होने की वजह से इलाके के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस सड़क पर करीब पिछले दो माह से बिझड़ी में बाजरा व टाइल का कार्य चला हुआ है, लेकिन यह निर्माण मात्र आधा किलोमीटर ही हो पाया है।
यहां सप्ताह में एक दिन कार्य होता है और चार दिन बंद रहता है, लेकिन इस सड़क पर महारल बाजार में सड़क पर बाजरा डालने का कार्य चला हुआ है वह भी मात्र पांच सात दिनों कार्य था वह पिछले करीब पंद्रह दिनों से चला हुआ है। एक दिन ठेकेदार कार्य करता है, लेकिन चार दिन कार्य बंद रहता है। इस वजह से बिझड़ी से घोड़ी बिझड़ी सड़क पिछले दो माह से बंद है।
इस इलाके में घोड़ी -धवीरी, समैला, बड़ाग्राम, जमली, सकरोह, सठवीं आदि के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां यह काबिलेगौर है स्कूल, काॅलेज आदि कोरोना के चलते बंद पड़े हैं, नहीं तो इलाके के लोगों की परेशानी और ज्यादा बढ़ जाती। पीडब्ल्यूडी विभाग व ठेकेदार की इस कछुआ चाल से काम करने की वजह से इलाके लोग खासे नाराज हैं।
इलाके लोगों सोमा देवी, कांता देवी, जमना कुमारी, सोमा देवी, मदन लाल, रामलाल आदि ने पीडब्ल्यूडी विभाग से इस सड़क को बंद करने के लिए समय सीमा निर्धारित करने की मांग की है ताकि आम जनमानस को असुविधा न हो।
एसडीओ पीडब्ल्यूडी बड़सर अनिल कुमार का कहना है कि ठेकेदार के पास मैटीरियल की कमी के कारण कार्य धीमी गति से हो रहा है। कार्य ज्यादा चलने की वजह से मैटरियल कम मिलने की बात ठेकदार कर रहा है। उधर लोगों का कहना है कि अगर इस काम वेबजह लटकाया गया तो लोक निर्माण विभाग के खिलाफ सड़कों पर उतर जाएंगे और विरोद प्रदर्शन करेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38IcDci
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box