मसियाना बजूरी पेयजल योजना को शीघ्र ही जल शक्ति विभाग अपग्रेड करने जा रहा है। इसके संवर्धन के लिए नाबार्ड से 1 करोड़ 34 लाख 81 हजार रुपए की राशि हाल ही में मंजूर हो गई है। सालों पुरानी इस योजना के अपग्रेड होते ही 2 पंचायतों ग्राम पंचायत बजूरी और ग्राम पंचायत जंगल रोपा के 21 गांवों को 12 महीनें सुचारू जल सुविधा का फायदा मिलना शुरू हो जाएगा।
इसमें 13 गांव बजूरी पंचायत के और 8 गांव जंगल रोपा पंचायत के शामिल होंगे। काबिलेगौर है कि इस योजना में अगले 15-20 साल तक पीने के पानी की दिक्कत ना आए। उस हिसाब से अपग्रेड किया जाएगा। इन 21 गांवों में सभी घरों तक सुचारू पीने का पानी पहुंचाने के लिए विभाग अलग-अलग जगह पर सात मेन स्टोरेज टैंक का निर्माण करेगा।
पंप हाउस पर नई पंपिंग मशीन लगेगी। एक अंडर ग्राउंड टैंक के साथ साथ एक ओवरहेड स्टोरेज टैंक भी बनाया जाएगा। इसके अलावा योजना के पास एक और रिसाव कुआं बनाया जाएगा, ताकि स्टोरेज टैंकों में पानी के भंडारण की कोई दिक्कत न आए। इन सभी गांव तक मेन डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम को अपग्रेड करने के लिए बड़ी डाय वाली पाइपों को डाला जाएगा ताकि पानी का प्रेशर कहीं भी कम ना पहुंचे।
इलाके के लोगों ने इस नई सुविधा को मंजूर करवाने के लिए स्थानीय विधायक सहित विभाग के अधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि इन कार्यों का निर्माण शीघ्र शुरू किया जाए ताकि आने वाली गर्मियों में पानी की दिक्कत का समाधान इस बार हो सके।
टेंडर प्रोसेस किया शुरू
मसियाणा बजूरी पेयजल योजना के संवर्धन के लिए नाबार्ड से एक करोड़ 34 लाख का बजट मंजूर हो गया है। कार्य को अवार्ड करने के लिए टेंडर प्रोसेस शुरू कर दिया गया है।
सुखदेव सिंह, एसडीओ जल शक्ति विभाग हमीरपुर
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WOeuqB
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box