ब्रिटेन में कोविड-19 के नए स्ट्रेन का पता चलने के उपरांत देश में भी एहतियातन सुरक्षा कदम उठाए जा रहे हैं। ब्रिटेन से आने वाली हवाई उड़ानों को 31 दिसंबर तक निलंबित कर दिया है और पूर्व में ब्रिटेन से आए लोगों की सूची तैयार की जा रही है। उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन को भी ऐसे 5 व्यक्तियों की सूची प्राप्त हुई है।
इन व्यक्तियों में ऊना शहर से दो व्यक्ति जबकि मैहतपुर, गगरेट व ओयल से एक-एक व्यक्ति संबंध रखते हैं। उन्होंने बताया कि इनमें से एक व्यक्ति 12 दिसंबर को लौट चुका है और अन्य चार व्यक्तियों के सैंपल लिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि ऊना शहर के व्यक्ति की रिपोर्ट नेगेटिव आई है और मैहतपुर निवासी की रिपोर्ट आज आएगी जबकि आज ही गगरेट निवासी का सैंपल लिया जाएगा।
डीसी राघव शर्मा ने जिलावासियों का आहवान किया है कि कोरोना के प्रति सचेत व सजग रहे और स्वास्थ्य विभाग द्वारा समय-समय पर जारी सुरक्षा उपायों का पूरी ईमानदारी से पालन करें। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए बेहद जरूरी है कि सभी मास्क का प्रयोग करें निर्धारित सामाजिक दूरी सुनिश्चित करें और हाथों की सफाई सहित अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें। जिला में ब्रिटेन से आए लोगों की सूची तैयार की जा रही है।
जिला प्रशासन को ऐसे 5 व्यक्तियों की सूची प्राप्त हुई है। इन व्यक्तियों में ऊना शहर से दो व्यक्ति जबकि मैहतपुर, गगरेट तथा ओयल से एक-एक व्यक्ति संबंध रखते हैं। डीसी राघव शर्मा ने बताया कि इनमें से एक व्यक्ति 12 दिसंबर को लौट चुका है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hkSRHK
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box