समारोह से वापस लौटते समय की गालीगलौज व मारपीट, तलाई थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट

किसी समारोह से वापस लौट रहे एक व्यक्ति से उसी के साथ आ रहे एक अन्य व्यक्ति ने गालीगलौज व मारपीट की। भड़ोलीकलां पंचायत के भड़ोलीखुर्द निवासी अश्वनी द्वारा तलाई थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार गत शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे वह बागड़ू गांव में एक समारोह से वापस लौट रहा था। कैजल गांव का विजय भी उसके साथ था। रास्ते में किसी बात को लेकर विजय उसके साथ गालीगलौज करने लगा। उसके आपत्ति जतााने पर उसने मारपीट शुरू कर दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3rwuyeB

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box